Saturday, 10 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Adhejhar Village: पेयजल की मांग पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने हटाया, गांव में आक्रोश Dongargarh Murder Case: एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, घर में मिलीं मां-बेटे की लाशें SBI ATM Fraud: कार्ड बदलकर 1.89 लाख की ठगी, अमेरिका से लौटे IT एनालिस्ट बने शिकार CJP Protest: लैंडिंग करते ही फ्लाइट में घुसी पुलिस, प्रदर्शन से पहले दीपके समेत 600 से अधिक हिरासत में CJP Protest: जंतर-मंतर पर आज बड़ा प्रदर्शन, गुरुग्राम से ध्रुव राठी हिरासत में, दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा सख्त Drug Disposa: 61 मामलों में जब्त 3 क्विंटल गांजा, हजारों नशीली दवाएं कराईं नष्ट Adhejhar Village: पेयजल की मांग पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने हटाया, गांव में आक्रोश Dongargarh Murder Case: एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, घर में मिलीं मां-बेटे की लाशें SBI ATM Fraud: कार्ड बदलकर 1.89 लाख की ठगी, अमेरिका से लौटे IT एनालिस्ट बने शिकार CJP Protest: लैंडिंग करते ही फ्लाइट में घुसी पुलिस, प्रदर्शन से पहले दीपके समेत 600 से अधिक हिरासत में CJP Protest: जंतर-मंतर पर आज बड़ा प्रदर्शन, गुरुग्राम से ध्रुव राठी हिरासत में, दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा सख्त Drug Disposa: 61 मामलों में जब्त 3 क्विंटल गांजा, हजारों नशीली दवाएं कराईं नष्ट
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › राजधानी में खाकी बेखौफ बदमाशों के निशाने पर, दिल्…
मुकुंदपुर में पुलिस टीम पर हमला
मुकुंदपुर में पुलिस टीम पर हमला
राष्ट्रीय

राजधानी में खाकी बेखौफ बदमाशों के निशाने पर, दिल्ली के मुकुंदपुर में पुलिसकर्मियों पर ईंट-डंडों से हमला, आंखों में झोंकी मिर्च

उत्तरी दिल्ली के मुकुंदपुर में बिना दस्तावेज वाली बाइक जब्त करने से नाराज लोगों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर ईंट-डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लेकर फरार मुख्य आरोपी सुनील और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 23 Aug 2026, 03:00 PM · अपडेट: 04 Oct 2026, 12:51 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे कानून की रक्षा करने वालों पर भी हमला करने से नहीं हिचक रहे। ताजा मामला उत्तरी दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके का है, जहां चेकिंग के दौरान बिना कागजात वाली बाइक जब्त करने से नाराज कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर फेंका और फिर ईंट-डंडों से उनकी जमकर पिटाई कर दी। 

वीडियों वायरल होने पर मचा हड़कंप 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। घटना 22 अगस्त की दोपहर की है। जनता विहार इलाके में बीट स्टाफ के हेड कॉन्स्टेबल दिनेश और हेड कॉन्स्टेबल राजेश रोजाना की तरह गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने एक संदिध बाइक रोकी। पड़ताल में जब बाइक के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले, तो पुलिस अधिकारियों ने नियमों के तहत गाड़ी को जब्त कर लिया और थाने ले आए। 

सोची-समझी साजिश से हुआ हमला 

गाड़ी जब्त होने की खबर मिलते ही बाइक मालिक का पारा चढ़ गया। वह अपने परिजनों और कुछ साथियों के साथ पुलिसकर्मियों के पास पहुंचा और बहस करने लगा। देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई। गुस्साए बदमाशों ने सोची-समझी साजिश के तहत पहले पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया, जिससे वे संभल न सकें। इसके बाद ईंट और डंडों से उन पर हमला कर दिया। 

घटना के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में 

साथी पुलिसकर्मियों को घिरता देख जब हेड कॉन्स्टेबल टीनू मदद के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उपद्रवियों ने उन्हें भी निशाना बनाया। इस हमले में तीनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी का इलाज जारी है। घटना के बाद हरकत में आई दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। 

फरार आरोपी के लिए चल रही छापेमारी 

पुलिस के अनुसार, इस पूरे बवाल का मुख्य आरोपी सुनील नाम का व्यक्ति है, जो इलाके का घोषित बदमाश है और उस पर पहले से भी कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने और बलवा करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फरार चल रहे मुख्य आरोपी सुनील और उसके साथियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें