Thursday, 23 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
युवक की आत्महत्या : जगदलपुर में 19 साल के युवक ने घर में लगाई फांसी, मौत की वजह तलाश रही पुलिस बालोद में रफ्तार का कहर : कार हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, 5 घायल भीषण आग : साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू हादसा : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत धुपेनडीह में हंगामा : बिजली मीटर जांचने गए जूनियर इंजीनियर को फावड़ा लेकर दौड़ाया, सरकारी मीटर फोड़ा, केस दर्ज सड़क पर बिखरी जिंदगी : बल्दीडीह मोड़ पर भीषण हादसा, बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर युवक की आत्महत्या : जगदलपुर में 19 साल के युवक ने घर में लगाई फांसी, मौत की वजह तलाश रही पुलिस बालोद में रफ्तार का कहर : कार हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, 5 घायल भीषण आग : साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू हादसा : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत धुपेनडीह में हंगामा : बिजली मीटर जांचने गए जूनियर इंजीनियर को फावड़ा लेकर दौड़ाया, सरकारी मीटर फोड़ा, केस दर्ज सड़क पर बिखरी जिंदगी : बल्दीडीह मोड़ पर भीषण हादसा, बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर
W 𝕏 f
होम धमतरी खरीफ सीजन : मगरलोड के दमकाडीह में टूटी सिंचाई नहर…
टूटी सिंचाई नहर मौके पर खड़े किसान
टूटी सिंचाई नहर मौके पर खड़े किसान
धमतरी

खरीफ सीजन : मगरलोड के दमकाडीह में टूटी सिंचाई नहर, खेत जलमग्न किसानों की बढ़ी चिंता 

धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम दमकाडीह में सिंचाई विभाग की माइनर नहर टूटने से खेतों में पानी भर गया है। नहर में कटाव के कारण खरीफ फसल प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि समय पर मरम्मत नहीं होने से धान की बुवाई पर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से जल्द नहर सुधारने और पानी के बहाव को नियंत्रित करने की मांग की है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
23 Jul 2026, 02:24 PM
मगरलोड
धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परेवाडीह के आश्रित ग्राम दमकाडीह में सिंचाई विभाग की माइनर नहर टूटने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। लगातार हो रही बारिश के बीच नहर में कटाव आने से पानी का बहाव तेज हो गया और आसपास के खेतों में पानी भरने लगा है। इससे बड़ी संख्या में किसान प्रभावित हुए हैं और  

पानी का बहाव नहीं हो रहा नियंत्रित

ग्रामीणों ने बताया कि दमकाडीह क्षेत्र में सिंचाई के लिए यह माइनर नहर काफी महत्वपूर्ण है। आसपास के कई किसान इसी नहर के पानी पर निर्भर रहते हैं। नहर में कटाव होने के बाद पानी सीधे खेतों की ओर बहने लगा, जिससे खेतों में जलभराव की स्थिति बन गई है। किसानों का कहना है कि बारिश के दौरान यदि नहर की मरम्मत नहीं की गई तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है। लगातार पानी भरने से खेतों की मिट्टी खराब होने के साथ धान की फसल पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
टूटी सिंचाई नहर

किसानों ने जल्द कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों के मुताबिक नहर टूटने की जानकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी गई है। किसानों ने कई बार मौके की स्थिति से विभाग को अवगत कराया, लेकिन अब तक स्थायी रूप से मरम्मत नहीं हो पाई है। किसानों का कहना है कि नहर की समय पर देखरेख नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी है। यदि पहले से नहर की जांच और मरम्मत कर ली जाती तो किसानों को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। किसानों का कहना है कि खेती में पहले ही लागत काफी बढ़ गई है। ऐसे में यदि फसल खराब होती है तो आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने की मांग भी की है।

कुलापा गेट बंद करने और नहर मरम्मत की मांग

ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से मांग की है कि नहर टूटे हिस्से की जल्द मरम्मत कराई जाए। इसके साथ ही पानी के बहाव को नियंत्रित करने के लिए कुलापा गेट को अस्थायी रूप से बंद करने की मांग की गई है, ताकि खेतों में अतिरिक्त पानी जाने से रोका जा सके। किसानों का कहना है कि समय रहते कदम उठाए गए तो खरीफ फसल को बचाया जा सकता है। वहीं देरी होने पर नुकसान का दायरा बढ़ सकता है।

बारिश कम होने के बाद मरम्मत का आश्वासन

इधर सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण मरम्मत कार्य में दिक्कत आ रही है। मौसम सामान्य होते ही नहर का निरीक्षण कर टूटे हिस्से की मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था को ठीक किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग से जल्द मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि दमकाडीह और आसपास के किसानों की खरीफ फसल को बचाया जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें