Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Balodabazar News: त्योहार पर पसरा मातम, सड़क हादसे में पिता और दो बच्चों की गई जान Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Balodabazar News: त्योहार पर पसरा मातम, सड़क हादसे में पिता और दो बच्चों की गई जान
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › खूनी गैंगवार : पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग…
उज्जैन फायरिंग के बाद पुलिस जांच
उज्जैन फायरिंग के बाद पुलिस जांच
राष्ट्रीय

खूनी गैंगवार : पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत, तीन घायल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच शनिवार देर रात हिंसक झड़प हो गई। पत्थरबाजी के बाद हुई फायरिंग में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 19 Jul 2026, 10:20 AM · अपडेट: 29 Oct 2026, 02:13 PM
उज्जैन
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
धर्मनगरी उज्जैन से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शनिवार देर रात दो गुटों के बीच पुराना विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। नीलगंगा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी और अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस हिंसक झड़प में 32 वर्षीय एक युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे बचाने आए परिवार के तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
वारदात के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना शनिवार रात करीब 11 बजे नीलगंगा चौराहे के पास की है। यहां रहने वाले दिलीप राव गोरकर के परिवार का पासी गुट के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। 

गोलियों की अवाज से दहल उठा इलाका

शनिवार रात को यह विवाद एक बार फिर भड़क गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते पासी गुट के एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने गोरकर परिवार पर धावा बोल दिया। शुरुआत में दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले, लेकिन कुछ ही देर में हमलावरों ने हथियार निकाल लिए और फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा। इस गोलाबारी में लोकेश गोरकर (32 वर्ष) को गोली लग गई, जिससे उसकी जान चली गई। 

बचाने पहुंचे परिवार वालों पर भी हमला

वहीं जब भाई और परिवार के अन्य सदस्य लोकेश को बचाने दौड़े, तो हमलावरों ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सालों पुरानी है दुश्मनी: पहले भी हो चुकी है सजा

पुरानी कानूनी कार्रवाई: बताया जा रहा है कि पूर्व में हुए एक विवाद के मामले में कोर्ट से एक पक्ष के लोगों को सजा भी हो चुकी है, जिसके बाद से दोनों पक्षों में खार खाई हुई थी।

  • हालिया टकराव: पिछले दो महीनों के भीतर दोनों गुटों के बीच कई बार झड़पें हुईं। करीब दो महीने पहले भी इनके बीच मारपीट हुई थी।

  • हफ्तेभर पहले का विवाद: मोहल्ले के लोगों की मानें तो महज 8-10 दिन पहले भी दोनों पक्षों के युवक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए थे, लेकिन तब मामला शांत हो गया था। वही सुलगती आग शनिवार रात को इतनी बड़ी वारदात में बदल गई।

इलाके में भारी फोर्स तैनात 
अचानक हुई इस वारदात से नीलगंगा क्षेत्र के रहवासी खौफ में हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी गुरुप्रसाद पराशर ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस एक्शन में आ गई थी। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है और घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए देर रात ही एक मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 
फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें