Sunday, 30 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korea News: दोस्तों के साथ गेज बांध पहुंचा युवक डूबा, कुछ देर बाद पानी में मिली लाश Mahasamund Road Accident: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, नदी में गिरे दोनों वाहन, एक की मौत, युवक लापता Elephant Attack: सूरजपुर में हाथी ने किया हमला, ग्रामीण की मौके पर ही मौत Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने 220 पाव के साथ दो तस्करों को पकड़ा Raipur Crime News: सड़क किनारे नाली में मिला अधेड़ का शव, शनिवार शाम से था लापता Korea News: दोस्तों के साथ गेज बांध पहुंचा युवक डूबा, कुछ देर बाद पानी में मिली लाश Mahasamund Road Accident: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, नदी में गिरे दोनों वाहन, एक की मौत, युवक लापता Elephant Attack: सूरजपुर में हाथी ने किया हमला, ग्रामीण की मौके पर ही मौत Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने 220 पाव के साथ दो तस्करों को पकड़ा Raipur Crime News: सड़क किनारे नाली में मिला अधेड़ का शव, शनिवार शाम से था लापता
W 𝕏 f
होम कोरिया Korea News: दोस्तों के साथ गेज बांध पहुंचा युवक ड…
Body of a young man found in Gage Dam
Body of a young man found in Gage Dam
🔴 BREAKING कोरिया

Korea News: दोस्तों के साथ गेज बांध पहुंचा युवक डूबा, कुछ देर बाद पानी में मिली लाश

Korea News: गेज बांध में राकेश गुप्ता का शव तैरता मिला। दोस्तों के साथ नहाने के दौरान डूबने की आशंका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
30 Aug 2026, 06:02 PM
कोरिया
Korea News: चरचा थाना क्षेत्र के गेज बांध में एक युवक की लाश पानी में तैरती हुई मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही चरचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कॉलोनी निवासी राकेश गुप्ता के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि राकेश रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहन के घर आया हुआ था।

दोस्तों के साथ बांध पहुंचा था युवक

बताया जा रहा है कि राकेश लगातार शराब का सेवन कर रहा था। इसी दौरान वह दोस्तों के साथ गेज बांध पहुंचा। आशंका है कि नशे की हालत में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हालांकि, घटना की पूरी स्थिति अभी जांच का विषय है।गेज बांध में युवक का शव मिलने की सूचना के बाद चरचा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल युवक की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें