Thursday, 15 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Chhattisgarh Weather: अगले 5 दिन तेज बारिश का अलर…
Heavy rain causes waterlogging and flooding in Chhattisgarh (Image source: Social media)
Heavy rain causes waterlogging and flooding in Chhattisgarh (Image source: Social media)
रायपुर Featured

Chhattisgarh Weather: अगले 5 दिन तेज बारिश का अलर्ट, कोरबा समेत कई जगह हालात बिगड़े

Chhattisgarh Weather: प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कोरबा में नाला उफनने से वाहन फंसे, जबकि मैनपाट में नदी में बहने से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है।

ल
प्रकाशित: 30 Aug 2026, 12:56 PM · अपडेट: 07 Oct 2026, 07:11 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। आज से बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश के बीच प्रदेश के कई इलाकों में जलभराव और तेज बहाव की स्थिति सामने आई है। कोरबा में दादर नाला उफान पर आने से एक स्कॉर्पियो पानी में फंस गई। वहीं कनकी-सर्वमंगला मार्ग पर डंपिंग का मलबा सड़क पर आ जाने से यातायात प्रभावित हुआ। सरगुजा के मैनपाट में घुनघुट्टा नदी में बाइक सवार युवक-युवती बह गए, जिसमें युवक का शव बरामद कर लिया गया है।
मलबे में फंसी एक कार और यात्री बस 

मलबे से कनकी-सर्वमंगला मार्ग हुआ बाधित

कोरबा में ही कनकी-सर्वमंगला मुख्य मार्ग पर एसईसीएल कुसमुंडा की डंपिंग का मलबा बहकर सड़क तक पहुंच गया। भारी मात्रा में मिट्टी और कीचड़ जमा होने से सड़क पर आवाजाही प्रभावित हुई। मलबे में एक कार और यात्री बस फंस गई। कार काफी हद तक मिट्टी में दब गई, जबकि बस के पहिए फंसने के कारण आगे नहीं बढ़ सकी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मैनपाट नदी हादसे में युवक का शव मिला

सरगुजा के मैनपाट में घुनघुट्टा नदी में बाइक समेत बहे 25 वर्षीय यदुकृष्ण का शव रविवार सुबह SDRF ने बरामद कर लिया। शव घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर नदी किनारे मिला। यदुकृष्ण अपने साथी गौरी नंदन के साथ रायपुर से मैनपाट घूमने आया था। शनिवार शाम पुल पार करते समय दोनों बाइक समेत तेज बहाव में बह गए थे। 

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा तट के पास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह सिस्टम समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है।
इसके अगले 48 घंटे में और मजबूत होने तथा पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में उत्तर ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ने की संभावना है। इसी सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ने की संभावना जताई गई है।

चिमनी भट्टा इलाके में घर और दुकान के बाहर भरा पानी
अगले पांच दिन बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की स्थिति भी बन सकती है। बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है।

रायपुर में बादल छाए रहने के आसार

राजधानी रायपुर में 30 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। शहर में कुछ दौर में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

अंबिकापुर सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा

प्रदेश में अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक मौसमी बारिश सामान्य से करीब 4 प्रतिशत कम है। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने से इस कमी में सुधार की उम्मीद है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें