Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम धमतरी Krishna Janmashtami Special: धमतरी में भक्ति और उ…
Dahi Handi Festival 2026 in Dhamtari (Image Source: Keertiman Media)
Dahi Handi Festival 2026 in Dhamtari (Image Source: Keertiman Media)
धमतरी

Krishna Janmashtami Special: धमतरी में भक्ति और उत्साह के बीच संपन्न हुआ दही हांडी उत्सव 

Krishna Janmashtami Special:धमतरी के धड़ी चौक में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और उत्साह के बीच भव्य दही हांडी उत्सव 2026 आयोजित किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे। पूरे आयोजन स्थल पर श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे। धार्मिक माहौल के बीच लोगों में उत्साह और उमंग देखने को मिली। दही हांडी उत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
05 Sep 2026, 04:33 PM
धमतरी
Krishna Janmashtami Special: धमतरी के धड़ी चौक में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और उत्साह के बीच भव्य दही हांडी उत्सव 2026 आयोजित किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे। पूरे आयोजन स्थल पर श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे। धार्मिक माहौल के बीच लोगों में उत्साह और उमंग देखने को मिली।
दही हांडी उत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही। अलग-अलग स्थानों से पहुंची गोविंदा टोलियों ने पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ने का प्रयास किया। प्रतियोगिता के दौरान युवाओं ने साहस, संतुलन और टीमवर्क का प्रदर्शन किया। जैसे-जैसे टीमें मटकी तक पहुंचीं, दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता गया।

जय मां शीतला सोनझरी रायपुर बनी विजेता

ग्रुप मटकी फोड़ प्रतियोगिता में जय मां शीतला सोनझरी समिति रायपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। टीम के मटकी फोड़ते ही आयोजन स्थल तालियों और श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। शानदार प्रदर्शन के लिए विजेता टीम की दर्शकों ने जमकर सराहना की।  

आयोजकों ने सभी का जताया आभार

आयोजकों ने दही हांडी उत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर पालिक निगम धमतरी, विद्युत विभाग, समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। साथ ही कार्यक्रम की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित और प्रसारित करने वाले पत्रकारों एवं मीडिया संस्थानों को भी धन्यवाद दिया। आयोजकों ने कहा कि धमतरीवासियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी और सहयोग ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

घनश्याम अग्रवाल बने एकल विजेता

एकल मटकी फोड़ प्रतियोगिता में मुजगहन निवासी घनश्याम अग्रवाल ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। उनके प्रदर्शन को देखने के लिए मौजूद लोगों में खासा उत्साह रहा। प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने पर लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। 

तीन गोविंदा टोलियों ने दिखाया दमखम

प्रतियोगिता में तीन प्रमुख गोविंदा टोलियों ने हिस्सा लिया। इनमें गोविंदा टोली सांकरा धमतरी, जय मां शीतला करेंझर (अंबागढ़ चौकी) और जय मां शीतला सोनझरी रायपुर की टीमें शामिल थीं। तीनों टोलियों ने पूरे जोश और टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रदर्शन किया। उनके करतबों ने युवाओं के साथ-साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह पैदा किया। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें