बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर ऐसे आउटफिट चुनती हैं, जिनमें क्लासिक स्टाइल और मॉडर्न ग्लैमर का शानदार मेल देखने को मिलता है। हाल ही में कृति ने डिजाइनर गौरव गुप्ता के कलेक्शन 'द ब्राइड साइड' का मिडनाइट ब्लू गाउन पहनकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
इस खास गाउन पर 55 हजार से ज्यादा हाथों से लगाए गए क्रिस्टल वर्क किए गए हैं। इसे तैयार करने में डिजाइनर्स और कारीगरों को 275 घंटे से अधिक का समय लगा। गाउन की शानदार कारीगरी और आकर्षक डिजाइन ने इसे खास बना दिया।
गहरे नीले रंग ने बढ़ाई गाउन की खूबसूरती

शानदार केप और बारीक क्रिस्टल वर्क ने खींचा ध्यान
इस गाउन की सबसे खास बात इसका खूबसूरत शोल्डर केप था। सामान्य केप से अलग इसमें लंबे अलंकृत पैनल्स दिए गए थे, जिन पर बीड्स और क्रिस्टल की महीन कारीगरी की गई थी। चलने के दौरान यह केप रोशनी को रिफ्लेक्ट करता हुआ नजर आया, जिससे पूरा आउटफिट और ज्यादा रॉयल दिखाई दिया। कंधों से नीचे गिरती क्रिस्टल की लड़ियां गाउन को एक शानदार झरने जैसा प्रभाव दे रही थीं।
डिजाइन में दिखी घंटों की मेहनत
गाउन की बारीकी से तैयार की गई कारीगरी इसे खास बनाती है। इसमें सिर्फ चमक ही नहीं बल्कि डिजाइन की गहराई भी दिखाई देती है। चोली और हिप्स वाले हिस्से में फूलों के नाजुक पैटर्न बनाए गए हैं, जो धीरे-धीरे क्रिस्टल की लंबी लाइनों में बदल जाते हैं। अलग-अलग आकार के मोतियों और क्रिस्टल के इस्तेमाल से गाउन को थ्री-डायमेंशनल इफेक्ट मिला है। हर छोटे हिस्से में की गई मेहनत इस आउटफिट को एक लग्जरी डिजाइन पीस बनाती है।
सिंपल मेकअप और एलिगेंट स्टाइल ने पूरा किया लुक
कृति सैनन ने अपने इस ग्लैमरस गाउन को हाईलाइट करने के लिए मेकअप और हेयरस्टाइल को काफी सिंपल रखा। उन्होंने बालों को पीछे की ओर बांधकर एक स्लीक बन बनाया, जिससे उनका चेहरा और गाउन की नेकलाइन सबसे ज्यादा आकर्षित करती नजर आई। मेकअप में स्मोकी आईज, ब्रॉन्ज टोन चीक्स, शेप्ड आइब्रो और न्यूड लिप शेड शामिल था। वहीं, उन्होंने भारी ज्वेलरी से दूरी बनाते हुए सिर्फ डायमंड इयररिंग्स पहने, जिसने उनके पूरे लुक में हल्की चमक और खूबसूरती जोड़ दी।