Friday, 28 Aug 2026 भारत
W 𝕏 f
होम खेल Kudo Championship: किड्स पैराडाइज स्कूल का शानदार…
Medal-winning athletes of the Kudo Championship
Medal-winning athletes of the Kudo Championship
खेल

Kudo Championship: किड्स पैराडाइज स्कूल का शानदार प्रदर्शन, चार खिलाड़ियों ने जीते पदक

Kudo Championship: दुर्ग में आयोजित पांचवीं छत्तीसगढ़ राज्य कूडो चैंपियनशिप में नया रायपुर के किड्स पैराडाइज स्कूल के चार खिलाड़ियों ने पदक जीते। श्रेयांश कश्यप ने रजत, जबकि सत्यम सतवर्ती, कुणाल रात्रे और टिकेश्वर साहू ने कांस्य पदक हासिल किया।

कीर्तिमान न्यूज
27 Aug 2026, 01:11 PM
आरंग
Kudo Championship: दुर्ग के स्वामी विवेकानंद सभागार (पद्मनाभपुर, उतई रोड) में 22 से 26 अगस्त तक आयोजित 5वीं छत्तीसगढ़ राज्य कूडो चैंपियनशिप में नया रायपुर स्थित किड्स पैराडाइज स्कूल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्यालय के चार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी कड़ी मेहनत के बल पर 1 रजत एवं 3 कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र व शाला का नाम गौरवान्वित किया।​प्रतियोगिता के परिणाम स्वरूप श्रेयांश कश्यप ने अपनी वर्ग श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया।

खिलाड़ियों ने जीते पदक
अभिभावकों में हर्ष का माहौल  

वहीं सत्यम सतवर्ती, कुणाल रात्रे और टिकेश्वर साहू ने दमदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक हासिल किए। ​खिलाड़ियों की इस बड़ी उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, खेल प्रशिक्षकों और अभिभावकों में अपार हर्ष का माहौल है। सभी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि अनुशासन और निरंतर अभ्यास से मिली यह सफलता आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें