मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम टैबलेट moto pad 70 PRO लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे हाई-परफॉर्मेंस और फ्लैगशिप टैबलेट के तौर पर पेश कर रही है। बड़ी 13-इंच स्क्रीन, दमदार प्रोसेसर और लंबे बैकअप वाली बैटरी के साथ यह टैबलेट उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो पढ़ाई, ऑफिस वर्क, कंटेंट क्रिएशन और एंटरटेनमेंट के लिए एक पावरफुल डिवाइस चाहते हैं। इस टैबलेट की सबसे खास बात यह है कि कंपनी इसके साथ स्टायलस पेन मुफ्त दे रही है। वहीं, टॉप वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को कीबोर्ड का विकल्प भी मिलेगा, जिससे इसे लैपटॉप की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा।
13-इंच 3.5K डिस्प्ले के साथ मिलेगा शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस
moto pad 70 PRO में 13 इंच का 3.5K रेजोल्यूशन डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट के बेहतरीन डिस्प्ले वाले टैबलेट्स में से एक है। बड़ी स्क्रीन और हाई रिफ्रेश रेट के कारण वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और मल्टीटास्किंग का अनुभव पहले से अधिक स्मूद होगा। Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और बड़ी बैटरी परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो हैवी ऐप्स और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल सकता है। वहीं, इसमें 10200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे लंबे समय तक बिना बार-बार चार्ज किए काम किया जा सकता है।
moto pad 70 PRO की कीमत
टैबलेट के तीन वेरिएंट
- 8GB + 128GB – ₹36,999
- 8GB + 256GB – ₹39,999
- 8GB + 256GB (कीबोर्ड के साथ) – ₹45,999
बैंक ऑफर और उपलब्धता
ICICI बैंक कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों को 4000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इस ऑफर के बाद टैबलेट की प्रभावी शुरुआती कीमत और भी कम हो जाएगी।
moto pad 70 PRO की बिक्री 4 जुलाई से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी। कंपनी को उम्मीद है कि प्रीमियम टैबलेट सेगमेंट में यह नया डिवाइस ग्राहकों के लिए एक मजबूत विकल्प साबित होगा।