Monday, 19 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
River Accident: नवरात्रि मेले में गुब्बारे बेचने आए 12 वर्षीय मासूम की कनहर नदी में डूबने से मौत Fee Scam: 3 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों पर लगा ज्यादा फीस वसूलने का आरोप, पुलिस कमिश्नर से FIR दर्ज करने की मांग Food Security: जीवित महिला को कागजों में मृत दिखाकर बंद किया राशन, निष्पक्ष जांच की उठी मांग Raipur Tyre Factory Fire: उरला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, टार रिसाव की आशंका CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद River Accident: नवरात्रि मेले में गुब्बारे बेचने आए 12 वर्षीय मासूम की कनहर नदी में डूबने से मौत Fee Scam: 3 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों पर लगा ज्यादा फीस वसूलने का आरोप, पुलिस कमिश्नर से FIR दर्ज करने की मांग Food Security: जीवित महिला को कागजों में मृत दिखाकर बंद किया राशन, निष्पक्ष जांच की उठी मांग Raipur Tyre Factory Fire: उरला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, टार रिसाव की आशंका CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद
W 𝕏 f
होम › गरियाबंद › तेंदुए का हमला : 7 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल,…
तेंदुए के हमले के बाद घायल 7 वर्षीय बालक
तेंदुए के हमले के बाद घायल 7 वर्षीय बालक
गरियाबंद

तेंदुए का हमला : 7 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल, इलाके में दहशत का माहौल

चट्टानपारा गांव में गुरुवार रात एक सात वर्षीय बालक पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया और उसे जंगल की ओर खींचने का प्रयास किया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बहादुरी दिखाते हुए तेंदुए को खदेड़कर उसे बचा लिया। इस हमले में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 May 2026, 04:21 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 04:13 AM
गरियाबंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

जिला मुख्यालय से सटे ग्रामीण क्षेत्र कोदोबतर के चट्टानपारा गांव में गुरुवार रात एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी ने लोगों में दहशत फैला दी। ताज़ा जानकारी के अनुसार, देर रात एक सात वर्षीय बालक पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया और उसे जंगल की ओर घसीटने का प्रयास किया। इस भयावह घटना के बाद पूरे गांव में तनाव और भय का माहौल व्याप्त हो गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चट्टानपारा निवासी धनेश कुमार पड़ोस के घर टीवी देखने के बाद रात में अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह झाड़ियों के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर अचानक हमला कर दिया। तेंदुए ने बच्चे की गर्दन पकड़कर उसे घसीटना शुरू कर दिया और जंगल की ओर ले जाने का प्रयास किया। अचानक हुए इस हमले से बच्चा जोर-जोर से चीखने लगा।

बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके की ओर दौड़े। बिना समय गंवाए लोगों ने साहस दिखाते हुए तेंदुए को भगाने की कोशिश की। काफी संघर्ष के बाद ग्रामीणों ने तेंदुए को खदेड़कर बच्चे को उसके चंगुल से छुड़ा लिया। यदि थोड़ी भी देर होती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

गंभीर रूप से घायल बच्चा

हमले में बालक को गंभीर चोटें आई हैं। उसके गर्दन, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म पाए गए हैं। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया है। फिलहाल बच्चे की स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के मौसम में जंगली जानवर अक्सर पानी और भोजन की तलाश में आबादी की ओर रुख करते हैं। गरियाबंद मुख्यालय और आसपास के गांवों में हर साल तेंदुओं की आवाजाही देखी जाती है, जिससे लोगों की सुरक्षा को लेकर लगातार चिंता बनी रहती है।

वन विभाग की कार्रवाई और निगरानी

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। विभाग द्वारा गांव में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने और रात के समय अकेले बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए की लोकेशन ट्रेस करने और उसकी लगातार निगरानी के लिए विशेष टीम सक्रिय कर दी गई है। वन विभाग और प्रशासन ने ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीम पूरी तरह तैयार है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें