Thursday, 23 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
सड़क पर बिखरी जिंदगी : बल्दीडीह मोड़ पर भीषण हादसा, बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर बिजली तंत्र बदलेगा : 1 अगस्त से लागू होगी प्रीपेड व्यवस्था, 3 महीने का बिल देना होगा एडवांस प्रदर्शन का असर : सुरक्षा कारणों से लगातार दूसरे दिन 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें किन रूट्स पर मिलेगी इंटरचेंज की छूट पलसापाली में छापा : अवैध महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 45 लीटर शराब जब्त अदालत का फरमान : बसना में कोलता समाज के पदाधिकारियों पर FIR, 1.11 लाख की वसूली और सामाजिक बहिष्कार का आरोप सड़क पर बिखरी जिंदगी : बल्दीडीह मोड़ पर भीषण हादसा, बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर बिजली तंत्र बदलेगा : 1 अगस्त से लागू होगी प्रीपेड व्यवस्था, 3 महीने का बिल देना होगा एडवांस प्रदर्शन का असर : सुरक्षा कारणों से लगातार दूसरे दिन 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें किन रूट्स पर मिलेगी इंटरचेंज की छूट पलसापाली में छापा : अवैध महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 45 लीटर शराब जब्त अदालत का फरमान : बसना में कोलता समाज के पदाधिकारियों पर FIR, 1.11 लाख की वसूली और सामाजिक बहिष्कार का आरोप
W 𝕏 f
होम महासमुंद सड़क पर बिखरी जिंदगी : बल्दीडीह मोड़ पर भीषण हादस…
हादसा में युवक की मौत, एक गंभीर
हादसा में युवक की मौत, एक गंभीर
🔴 BREAKING महासमुंद

सड़क पर बिखरी जिंदगी : बल्दीडीह मोड़ पर भीषण हादसा, बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर  

महासमुंद जिले के बल्दीडीह मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में डोंगरीपाली निवासी देवनाथ पटेल (20) ने दम तोड़ दिया। घायल विनोद कुमार निषाद को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
23 Jul 2026, 11:21 AM
बसना
जिले के बल्दीडीह मोड़ के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दो बाइक के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में दोनों युवकों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

आमने-सामने बाइक की भिड़ंत से युवक की मौत 

जानकारी के अनुसार ग्राम डोंगरीपाली निवासी देवनाथ पटेल (20) अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से सांकरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम परसवानी निवासी विनोद कुमार निषाद (21) अपनी बाइक से बल्दीडीह मोड़ की तरफ आ रहा था। दोनों बाइक जब बल्दीडीह मोड़ के पास पहुंचीं, तभी अचानक आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

सड़क किनारे लगे बैरियर से टकराया युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद देवनाथ पटेल बाइक से उछलकर सड़क किनारे लगे लोहे के बैरियर से जा टकराया। बैरियर से टकराने के कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं दूसरे बाइक सवार विनोद कुमार निषाद को भी सिर और चेहरे पर गहरी चोटें लगीं। हादसे के बाद दोनों घायल सड़क पर पड़े रहे, जिन्हें आसपास मौजूद लोगों ने मदद कर अस्पताल पहुंचाया।

108 एंबुलेंस से अस्पताल ले गए घायल

घटना की सूचना मिलने के बाद संजीवनी एक्सप्रेस 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद देवनाथ पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं विनोद कुमार निषाद की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। 

पुलिस ने शुरू की जां

च 

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी जुटा रही है।

बल्दीडीह मोड़ पर हादसे से लोगों में चिंता

सड़क हादसे के बाद बल्दीडीह मोड़ और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से इस स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने, संकेतक लगाने और यातायात नियंत्रण के इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें