Tuesday, 16 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
बड़ा प्रहार : NMDC प्लांट में जलाया गया 2.23 टन गांजा, 2.02 करोड़ की मादक सामग्री नष्ट हत्या का खुलासा : बोलेरो से कुचलकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, डकैती कांड से भी जुड़ा खुलासा ED का एक्शन : भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में अब धमतरी के बड़े ठेकेदार दीपेश गांधी के घर दबिश, खंगाले जा रहे हैं दस्तावेज़ बड़ा एक्शन : जांच में बरती लापरवाही पड़ी भारी, रेप केस में TI और SI पर गिरी गाज बिक्री पर सख्त रोक : अब बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं मिलेगी कफ सिरप दवा, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा फैसला बड़ी कार्रवाई : 815 नशीले कैप्सूल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार बड़ा प्रहार : NMDC प्लांट में जलाया गया 2.23 टन गांजा, 2.02 करोड़ की मादक सामग्री नष्ट हत्या का खुलासा : बोलेरो से कुचलकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, डकैती कांड से भी जुड़ा खुलासा ED का एक्शन : भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में अब धमतरी के बड़े ठेकेदार दीपेश गांधी के घर दबिश, खंगाले जा रहे हैं दस्तावेज़ बड़ा एक्शन : जांच में बरती लापरवाही पड़ी भारी, रेप केस में TI और SI पर गिरी गाज बिक्री पर सख्त रोक : अब बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं मिलेगी कफ सिरप दवा, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा फैसला बड़ी कार्रवाई : 815 नशीले कैप्सूल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना महासमुंद : सामाजिक सहायता योजनाओं का विस्तार, हजा…
समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक सहायता
समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक सहायता
सरकारी सूचना

महासमुंद : सामाजिक सहायता योजनाओं का विस्तार, हजारों हितग्राहियों को मिल रहा लाभ

समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत विभिन्न पेंशन योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें राज्य और केंद्र दोनों स्तर की योजनाएं शामिल हैं। जिले में कुल 53 हजार 561 हितग्राहियों को पेंशन राशि का भुगतान अप्रैल 2026 तक किया जा चुका है। केंद्रीय योजनाओं में एस.एन.ए. स्पर्श प्रक्रिया के कारण कुछ समय के लिए भुगतान में विलंब हुआ था, जिसे अब सुधारकर बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभ दिया जा चुका है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Jun 2026, 11:19 AM
महासमुंद

समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न पेंशन योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सुखद सहारा योजना तथा मुख्यमंत्री पेंशन योजना शामिल हैं।

उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह ने बताया कि जिले में वर्तमान में राज्य द्वारा संचालित पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कुल 53 हजार 561 हितग्राहियों को राशि का भुगतान किया गया है। इनमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 24 हजार 253 हितग्राही, सुखद सहारा योजना में 9 हजार 76 हितग्राही तथा मुख्यमंत्री पेंशन योजना के अंतर्गत 20 हजार 232 हितग्राही शामिल हैं। इन सभी को माह अप्रैल 2026 तक की पेंशन राशि का भुगतान किया जा चुका है।

केंद्रीय पेंशन योजनाओं में भुगतान प्रक्रिया और हितग्राहियों की स्थिति

उप संचालक ने बताया कि भारत सरकार द्वारा नवीन एस.एन.ए. स्पर्श प्रक्रिया लागू किए जाने के कारण इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन में दिसंबर 2025 से तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में अक्टूबर 2025 से भुगतान में विलंब की स्थिति बनी थी। वर्तमान में केंद्रीय योजनाओं के अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के 32 हजार 52, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन के 9 हजार 469 तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन के 945 हितग्राहियों को अप्रैल 2026 तक की पेंशन राशि का भुगतान किया जा चुका है।

श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष का दौरा और 

छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) योगेश दत्त मिश्रा 16 जून को महासमुंद के दौरे पर रहेंगे। वे न्यू सर्किट हाउस में प्रातः 11:00 बजे से स्थानीय उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के पश्चात अध्यक्ष मिश्रा सर्किट हाउस में मीडिया प्रतिनिधियों से भी चर्चा करेंगे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें