Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम महासमुंद Mahasamund News: पुलिस ने पकड़ा 28 किलो गांजा, 18…
Accused arrested with cannabis (Image Source: AI Photo)
Accused arrested with cannabis (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING महासमुंद

Mahasamund News: पुलिस ने पकड़ा 28 किलो गांजा, 18.5 लाख का सामान जब्त

Mahasamund News: बसना पुलिस ने ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाए जा रहे करीब 28.46 किलो गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस की नाकाबंदी से घबराए तस्करों ने सबूत मिटाने के लिए कार में आग लगा दी और भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और ग्रामीणों की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

प्रकाशित: 20 Sep 2026, 08:00 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: ओडिशा से मध्यप्रदेश गांजा ले जा रहे तस्करों को बसना पुलिस ने फिल्मी अंदाज में नाकाबंदी कर दबोच लिया। पुलिस की घेरबंदी से घबराए तस्करों ने सबूत मिटाने की नीयत से कार में आग लगा दी और भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस टीम और ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा, जबकि उनका एक साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर आग बुझाई और अधजली बोरियों से करीब 28.46 किलो गांजा बरामद किया है। 

नाकाबंदी तोड़कर भागे, फिर कार में लगा दी आग

मिली जानकारी के अनुसार, 19 सितंबर को बसना थाना पुलिस गणेशोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था और गश्त ड्यूटी पर तैनात थी। इसी बीच मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि ओडिशा की तरफ से एक काले रंग की वेगनआर कार (MP 18 Z 8555) अत्यधिक तेज रफ्तार और संदिग्ध हालत में बसना की ओर आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बसना थाने के सामने नाकाबंदी कर दी। जैसे ही संदिग्ध कार वहां पहुंची, चालक पुलिस चेकिंग को देखकर घबरा गया और गाड़ी मोड़कर वापस भागने लगा। पुलिस टीम ने तुरंत अपनी गाड़ी से तस्करों का पीछा शुरू किया। पीछा करते हुए तस्कर ग्राम चोरभट्टी से मेदनीपुर जाने वाले कच्चे जंगल मार्ग पर जा पहुंचे, जहां आगे रास्ता बंद था। खुद को घिरता देख आरोपियों ने कार को अंदर से लॉक किया, गांजे की बोरियों में आग लगाई और मौके से भागने लगे।

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पकड़ा 

पुलिसकर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घेराबंदी कर दो संदिग्धों को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि तीसरा आरोपी घने जंगलों की ओर भाग निकला। पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कार का सामने का शीशा तोड़ा और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सुलभ सिंह परिहार (29 वर्ष) और सागर कुशवाहा (25 वर्ष), दोनों निवासी जिला सतना (मध्यप्रदेश) बताया। फरार साथी की पहचान शिवा सिंह (निवासी शहडोल, म.प्र.) के रूप में हुई है।

ओडिशा से खरीदा था गांजा, एमपी में खपाने की थी तैयारी 

आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अपने साथी शिवा सिंह और बलांगीर (ओडिशा) निवासी विनोद राणा के संपर्क में थे। वे विनोद राणा से गांजा खरीदकर मध्यप्रदेश में बेचने ले जा रहे थे। पुलिस को देखकर घबराहट में उन्होंने साक्ष्य छुपाने के इरादे से गांजे में आग लगा दी थी। मौके पर ही नियमानुसार इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल कराने पर तीन अधजली प्लास्टिक की बोरियों से कुल 28.465 किलोग्राम नमीयुक्त गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹14,23,250 बताई जा रही है।

पुलिस ने मामले में निम्नलिखित सामग्रियां जब्त की हैं:

  • अवैध गांजा (28.465 किग्रा): मूल्य ₹14,23,250

  • वेगनआर कार (MP 18 Z 8555): मूल्य ₹4,00,000

  • आईफोन एवं रियलमी मोबाइल: मूल्य ₹30,000

    (कुल जब्ती मूल्य: ₹18,53,250)

NDPS और BNS के तहत मामला दर्ज

बसना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C) तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं फरार आरोपी शिवा सिंह और गांजा सप्लायर विनोद राणा की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें