Saturday, 12 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dhamtari News: बारिश बनी मुसीबत, बीमार ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाने में आई बड़ी चुनौती Narayanpur News: कुपोषण के खिलाफ बड़ा अभियान, स्कूलों और आंगनबाड़ी बच्चों को मिलेगा पोषण आहार Raipur Administration Action: फुंडहर में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम, जमीन मालिक को सौंपी गई भूमि CG Murder Case: चाचा की मौत के बाद फरार भांजा तेलंगाना से गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुआ था हमला Crime News: जादू-टोना के शक में रामसिंह बैगा ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Mahasamund Crime: छेड़छाड़ के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल पहुंचाने का रचा नाटक, दो आरोपी गिरफ्तार Dhamtari News: बारिश बनी मुसीबत, बीमार ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाने में आई बड़ी चुनौती Narayanpur News: कुपोषण के खिलाफ बड़ा अभियान, स्कूलों और आंगनबाड़ी बच्चों को मिलेगा पोषण आहार Raipur Administration Action: फुंडहर में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम, जमीन मालिक को सौंपी गई भूमि CG Murder Case: चाचा की मौत के बाद फरार भांजा तेलंगाना से गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुआ था हमला Crime News: जादू-टोना के शक में रामसिंह बैगा ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Mahasamund Crime: छेड़छाड़ के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल पहुंचाने का रचा नाटक, दो आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम महासमुंद Mahasamund News: गांजा तस्करी पर पुलिस की कार्रवा…
Police seized ganja (Image Source: Keertiman Media)
Police seized ganja (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Mahasamund News: गांजा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 5.440 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Mahasamund News: जिले में ऑपरेशन निश्चय के तहत कोमाखान पुलिस ने टेमरी जांच नाका के पास गांजा तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 5.440 किलो गांजा, पल्सर बाइक और मोबाइल सहित 3.65 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

कीर्तिमान न्यूज
12 Sep 2026, 07:59 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Mahasamund News: ऑपरेशन निश्चय के तहत थाना कोमाखान पुलिस ने टेमरी जांच नाका के पास गांजा तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 5.440 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 2.72 लाख रुपए बताई गई है। कार्रवाई में गांजा परिवहन में प्रयुक्त पल्सर बाइक और मोबाइल सहित कुल 3.65 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को टेमरी जांच नाका के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बाइक से ओडिशा की ओर से छत्तीसगढ़ आ रहे हैं और उनके पास गांजा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर निगरानी शुरू की। कुछ देर बाद एक बाइक आती दिखाई दी।

चलती बाइक से कूदकर युवक फरार 

पुलिस को देखते ही बाइक पर पीछे बैठा युवक चलती बाइक से कूदकर फरार हो गया। इसी दौरान बाइक चालक ने भी भागने का प्रयास किया, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।  पुलिस ने मौके पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामचरण उर्फ यश ठाकुर (24), निवासी पीसेगांव, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग बताया। उसने फरार साथी का नाम रोशन निषाद उर्फ विक्की, निवासी चंदखुरी, दुर्ग बताया। 

आरोपी के साथ जब्त किए सामान

बाइक की तलाशी लेने पर पुलिस को 5.440 किलो गांजा मिला। पूछताछ में आरोपी ने गांजा कांटाबांजी (ओडिशा) से दुर्ग ले जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने गांजा के अलावा बिना नंबर की पल्सर बाइक कीमत 90 हजार रुपए और एक मोबाइल फोन कीमत 3 हजार रुपए जब्त किया है। मामले में थाना कोमाखान में अपराध क्रमांक 151/2026 के तहत धारा 20(B)(II)(B), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। फरार आरोपी रोशन निषाद उर्फ विक्की की तलाश की जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें