Saturday, 12 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Narayanpur News: कुपोषण के खिलाफ बड़ा अभियान, स्कूलों और आंगनबाड़ी बच्चों को मिलेगा पोषण आहार Raipur Administration Action: फुंडहर में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम, जमीन मालिक को सौंपी गई भूमि CG Murder Case: चाचा की मौत के बाद फरार भांजा तेलंगाना से गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुआ था हमला Crime News: जादू-टोना के शक में रामसिंह बैगा ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Mahasamund Crime: छेड़छाड़ के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल पहुंचाने का रचा नाटक, दो आरोपी गिरफ्तार Bemetara News: सांप रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर की मौत, परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप Narayanpur News: कुपोषण के खिलाफ बड़ा अभियान, स्कूलों और आंगनबाड़ी बच्चों को मिलेगा पोषण आहार Raipur Administration Action: फुंडहर में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम, जमीन मालिक को सौंपी गई भूमि CG Murder Case: चाचा की मौत के बाद फरार भांजा तेलंगाना से गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुआ था हमला Crime News: जादू-टोना के शक में रामसिंह बैगा ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Mahasamund Crime: छेड़छाड़ के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल पहुंचाने का रचा नाटक, दो आरोपी गिरफ्तार Bemetara News: सांप रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर की मौत, परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप
W 𝕏 f
होम महासमुंद Chhattisgarh News: शहर में बढ़ती चोरी और नशे के क…
Citizens submitting a memorandum to the Station House Officer (Image Source: Keertiman Media)
Citizens submitting a memorandum to the Station House Officer (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Chhattisgarh News: शहर में बढ़ती चोरी और नशे के कारोबार पर नागरिकों का गुस्सा, थाना पहुंचकर सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन

Chhattisgarh News: बागबाहरा में बढ़ती चोरी, अवैध शराब बिक्री और रेलवे स्टेशन के आसपास नशीले पदार्थों की शिकायतों को लेकर नागरिकों का आक्रोश सामने आया। पार्षद, व्यापारी और जागरूक नागरिकों ने थाना प्रभारी को दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही तेज रफ्तार बाइकर्स, साइलेंसर के शोर और सड़कों पर उड़ते भूसे से हो रही परेशानी का मुद्दा भी उठाया।

कीर्तिमान नेटवर्क | मयंक शर्मा
12 Sep 2026, 08:47 AM
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh News: शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं और नशे के कारोबार को लेकर आखिरकार नागरिकों का सब्र जवाब देने लगा है। अवैध शराब बिक्री, रेलवे स्टेशन के आसपास नशीले पदार्थों और इंजेक्शन की बिक्री, कबाड़ियों की संदिग्ध गतिविधियों से लेकर बेलगाम ट्रैफिक तक कई मुद्दों को लेकर पार्षद, एल्डरमैन, व्यापारी और जागरूक नागरिक एकजुट होकर थाना पहुंचे। थाना प्रभारी प्रहलाद साहू को दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर नागरिकों ने साफ कहा कि अब कार्रवाई चाहिए, सिर्फ आश्वासन नहीं।
पिछले सप्ताह चोरी की घटनाओं से लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिला। ट्यूबवेल, मोटर पंप और लोहे के सामानों की चोरी का मुद्दा उठाते हुए नागरिकों ने कहा कि चोरी का सामान आखिर खपता कहां है, इसकी भी जांच जरूरी है। उन्होंने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ियों की गतिविधियों पर निगरानी और संदिग्ध सामान की खरीद-बिक्री पर सख्ती की मांग की।

स्टेशन के आसपास नशे का जाल!

नागरिकों ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में नशीले पदार्थों और इंजेक्शन की बिक्री की शिकायत को गंभीरता से उठाया। उनका कहना था कि ऐसे मामलों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इसका असर युवाओं और शहर की सुरक्षा पर पड़ सकता है।

शहर की सड़कों पर भूसा भी बना मुसीबत और बाइकर्स भी!

ट्रकों और ट्रैक्टरों से सड़क पर गिरने तथा हवा में उड़ने वाले भूसे से राहगीरों, व्यापारियों और दोपहिया चालकों को परेशानी हो रही है। वहीं तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाने और साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले बाइकर्स पर भी नागरिकों ने कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी प्रहलाद साहू ने समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लिया जाएगा और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। 

ये रहे उपस्थित 

इस दौरान पूर्व नपा उपाध्यक्ष मदन देवांगन, व्यापारी संघ अध्यक्ष राज कुमार जैन, पार्षद प्रेम साहू, लोकेश्वर चंद्राकर, एल्डरमेन सुरेश महंती, सोहन साहू, दुर्गा वस्त्रकार सहित धनराज साहू, पंकज हरपाल, दिनेश मोंगरे, भीमसेन चंद्राकर, नीरू मानिकपुरी, उपेंद्र साहू, भावेश तिवारी, खुशबु चक्रधारी, पिंकी चंद्राकर, रानी चंद्राकर, सोनम सोनी, दिपांजली भोई, दुष्यंत चंद्राकर, ओझा सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें