Sunday, 31 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
बड़ी कार्रवाई : कंपनी के सामान की आड़ में ले जाया जा रहा 3.12 करोड़ का गांजा जब्त दहला रायपुर : मंदिर हसौद में लगातार दो मर्डर से भड़का जनआक्रोश, आरोपी के घर में तोड़फोड़ बंगाल में सियासी उबाल : डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी पर हिंसक हमला, फेंके अंडे और फाड़े कपड़े चौतरफा मार : यूपी में जून से बिजली का बड़ा झटका, बिलों में 10% तक की भारी बढ़ोतरी तय! घोटाला : लाखों की हेराफेरी करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कोर्ट में चालान मेगा ऑपरेशन : ISI समर्थित टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहर निशाने पर, 9 संदिग्ध गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : कंपनी के सामान की आड़ में ले जाया जा रहा 3.12 करोड़ का गांजा जब्त दहला रायपुर : मंदिर हसौद में लगातार दो मर्डर से भड़का जनआक्रोश, आरोपी के घर में तोड़फोड़ बंगाल में सियासी उबाल : डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी पर हिंसक हमला, फेंके अंडे और फाड़े कपड़े चौतरफा मार : यूपी में जून से बिजली का बड़ा झटका, बिलों में 10% तक की भारी बढ़ोतरी तय! घोटाला : लाखों की हेराफेरी करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कोर्ट में चालान मेगा ऑपरेशन : ISI समर्थित टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहर निशाने पर, 9 संदिग्ध गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम राजनांदगांव बड़ी कार्रवाई : अंतरराज्यीय नक्सली नेटवर्क पर करा…
नक्सलियों का हथियार डंप बरामद
नक्सलियों का हथियार डंप बरामद
राजनांदगांव

बड़ी कार्रवाई : अंतरराज्यीय नक्सली नेटवर्क पर करारा प्रहार, हथियार व विस्फोटक जब्त

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। घने जंगलों में माओवादियों द्वारा संचालित हथियार निर्माण केंद्र और छिपाए गए विस्फोटक डंप का भंडाफोड़ किया गया।

कीर्तिमान न्यूज
29 May 2026, 01:00 PM
राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा क्षेत्र के घने जंगलों में चलाए जा रहे संयुक्त अंतरराज्यीय ऑपरेशन के दौरान माओवादियों द्वारा संचालित हथियार निर्माण केंद्र का पर्दाफाश किया गया।

इस कार्रवाई ने नक्सल नेटवर्क की उस गुप्त संरचना को उजागर कर दिया है, जिसमें जंगलों के भीतर हथियार तैयार कर सुरक्षाबलों पर हमलों की योजना बनाई जाती थी। 27 मई को बीडीडीएस (बम निरोधक दस्ते) और संयुक्त सुरक्षा बलों ने सघन तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान जमीन के नीचे और जंगल के भीतर छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और निर्माण सामग्री बरामद की गई। जांच में सामने आया कि यह पूरा नेटवर्क अंतरराज्यीय सीमा के सुदूर वन क्षेत्रों का फायदा उठाकर लंबे समय से सक्रिय था।

भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने जो सामग्री बरामद की, वह अत्यंत खतरनाक और विध्वंसक श्रेणी की है— 1 इंसास राइफल, 2 सिंगल शॉट राइफल, 2 बारह बोर राइफल, 2 जिंदा एसएलआर कारतूस, 12 जिंदा .303 राइफल कारतूस, 4 जिंदा बारह बोर कारतूस, लगभग 25 किलो आईईडी विस्फोटक सामग्री, 2 क्लेमोर माइंस, 110 डेटोनेटर, कॉर्टेक्स वायर, 500 से अधिक बीजीएल सेल और निर्माण सामग्री, 7 बीजीएल लॉन्चर, 3 ट्यूब लॉन्चर, लोहे की रॉड व अन्य उपकरण, 2 लेथ मशीनें, 2 मोटर, ग्राइंडर मशीन, इन्वर्टर, बैटरी और सोलर प्लेट, तारों के बंडल सहित भारी मात्रा में तकनीकी सामग्री। सुरक्षाबलों ने मौके पर ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कई विस्फोटक सामग्री को निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया।

हमलों की साजिश और जंगल का दुरुपयोग

जांच में यह भी सामने आया है कि माओवादी संगठन इस क्षेत्र का उपयोग सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमले करने के लिए करता था। जंगलों में छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक का इस्तेमाल नक्सली सप्ताह, चुनाव और अन्य विध्वंसक गतिविधियों में किया जाता था। 

सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, नेटवर्क पर करारा प्रहार

गढ़चिरौली पुलिस और संयुक्त सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को नक्सल नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। जमीन के नीचे छिपाए गए हथियार और निर्माण इकाइयों का खुलासा होने से माओवादियों की लॉजिस्टिक सप्लाई चेन को गहरा झटका लगा है। अधिकारियों का मानना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय नक्सली गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा और आने वाले समय में ऐसे नेटवर्क पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। अंतरराज्यीय सीमा और घने जंगलों का फायदा उठाकर ये सामग्री लंबे समय तक गुप्त रूप से संग्रहीत रखी जाती थी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
सरकारी सूचना विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
ग्लैमर
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें