Sunday, 31 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
सियासी उबाल : अभिषेक बनर्जी के बाद अब TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर से बहा खून, भाजपा पर आरोप नशा : युवाओं का भविष्य और समाज की शांति दोनों संकट में कार्रवाई : रायपुर में 52 फल दुकानों पर छापा, भारी मात्रा में खराब फल जब्त आवास क्रांति : पीएम आवास योजना को मिली रफ्तार, 8.46 लाख नए घरों का लक्ष्य मिशन मोड में साइबर ठगी : नकली क्रिप्टो एक्सपर्ट बनकर ठगों ने उड़ाए 16 लाख, रायपुर पुलिस अलर्ट इबोला अलर्ट : विदेश से लौटने वालों की होगी कड़ी जांच, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर सियासी उबाल : अभिषेक बनर्जी के बाद अब TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर से बहा खून, भाजपा पर आरोप नशा : युवाओं का भविष्य और समाज की शांति दोनों संकट में कार्रवाई : रायपुर में 52 फल दुकानों पर छापा, भारी मात्रा में खराब फल जब्त आवास क्रांति : पीएम आवास योजना को मिली रफ्तार, 8.46 लाख नए घरों का लक्ष्य मिशन मोड में साइबर ठगी : नकली क्रिप्टो एक्सपर्ट बनकर ठगों ने उड़ाए 16 लाख, रायपुर पुलिस अलर्ट इबोला अलर्ट : विदेश से लौटने वालों की होगी कड़ी जांच, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर
W 𝕏 f
होम रायपुर सामूहिक विवाह : बेमेतरा में 21 जोड़ों के साथ विधा…
बेमेतरा विधायक दीपेश साहू की सामूहिक विवाह में शादी
बेमेतरा विधायक दीपेश साहू की सामूहिक विवाह में शादी
रायपुर

सामूहिक विवाह : बेमेतरा में 21 जोड़ों के साथ विधायक दीपेश साहू भी रचाएंगे शादी

बेमेतरा से भाजपा विधायक दीपेश साहू आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में तरुणा साहू के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। इस कार्यक्रम में कुल 21 जोड़ों का विवाह एक ही मंच पर संपन्न होगा। विधायक की बारात बैलगाड़ी से निकलेगी, जो आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगी। दीपेश साहू ने योजना की राशि मेधावी छात्राओं की पढ़ाई में खर्च करने की बात कही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
31 May 2026, 01:07 PM
रायपुर

बेमेतरा से भाजपा विधायक दीपेश साहू रविवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में विवाह बंधन में बंधेंगे। वे गरीब परिवार की तरुणा साहू के साथ सात फेरे लेंगे। यह आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेमेतरा में किया जा रहा है। दीपेश साहू राजनीति में आने से पहले करीब 10 साल तक सरकारी स्कूल में शिक्षक रहे हैं। नौकरी छोड़ने के बाद वे राजनीति में सक्रिय हुए और भाजपा में शामिल हो गए। संगठन में उन्होंने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। वर्तमान में वे बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

विधायक की होने वाली पत्नी तरुणा साहू मूल रूप से दुर्ग जिले की धमधा तहसील के बिरोदा गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने एमए तक की पढ़ाई की है। उनके पिता देवनारायण साहू ड्राइवर हैं और माता मालती साहू गृहिणी हैं। परिवार में एक भाई टिकेंद्र साहू भी हैं। वर्तमान में उनका परिवार बेमेतरा में निवासरत है।

एक ही मंच पर 21 जोड़ों के साथ होंगे विवाह

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित इस सामूहिक विवाह समारोह में कुल 21 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। इन्हीं में विधायक दीपेश साहू और तरुणा साहू का नाम भी शामिल है। विभाग के अनुसार सभी का रजिस्ट्रेशन योजना के नियमों के तहत किया गया है। इस विवाह की खास बात यह है कि विधायक दीपेश साहू की बारात बैलगाड़ी से निकलेगी। आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार यह व्यवस्था स्थानीय परंपरा और ग्रामीण संस्कृति को ध्यान में रखते हुए की गई है। इस अनोखी शादी को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

मुख्यमंत्री और मंत्री होंगे शामिल

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधियों के भी पहुंचने की संभावना है। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विधायक दीपेश साहू ने कहा है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत मिलने वाली राशि वे अपने पास नहीं रखेंगे, बल्कि उसे मेधावी छात्राओं की पढ़ाई पर खर्च करेंगे। उनका यह निर्णय चर्चा का विषय बना हुआ है।

राजनीतिक बहस भी हुई शुरू

विवाह को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने योजना की पात्रता पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए है, ऐसे में विधायक का इस योजना के तहत विवाह करना नियमों के दायरे में आता है या नहीं—इस पर स्पष्टता जरूरी है। वहीं भाजपा ने इसे विधायक का व्यक्तिगत निर्णय बताया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
सरकारी सूचना विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
ग्लैमर
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें