Friday, 16 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Goods Transport Fraud: 35 टन साल बीज की खली गायब करने का मामला, फरार ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कोरबा में PWD सचिव ने किया निरीक्षण Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Mini Steel Plants: बिजली कटौती और बढ़ते खर्च से परेशान स्टील उद्योग, लोड फैक्टर में राहत की मांग Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार Goods Transport Fraud: 35 टन साल बीज की खली गायब करने का मामला, फरार ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कोरबा में PWD सचिव ने किया निरीक्षण Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Mini Steel Plants: बिजली कटौती और बढ़ते खर्च से परेशान स्टील उद्योग, लोड फैक्टर में राहत की मांग Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › तीन पहिया बाइक चलाता नाबालिग : दिव्यांग माता-पिता…
तीन पहिया चलाता नाबालिक
तीन पहिया चलाता नाबालिक
राष्ट्रीय

तीन पहिया बाइक चलाता नाबालिग : दिव्यांग माता-पिता का सहारा बना बेटा, लेकिन VIDEO ने उठाए सवाल   

मध्य प्रदेश के झाबुआ शहर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक नाबालिग लड़का शहर की सड़क पर तीन पहिया बाइक चलाता दिखाई दे रहा है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 Jul 2026, 03:38 PM · अपडेट: 14 Oct 2026, 11:48 PM
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मध्य प्रदेश के झाबुआ शहर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक नाबालिग लड़का शहर की सड़क पर तीन पहिया बाइक चलाता दिखाई दे रहा है। वाहन पर उसके साथ एक नाबालिग लड़की भी बैठी हुई है। दोनों बिना किसी विशेष सुरक्षा इंतजाम के सड़क पर सफर करते नजर आ रहे हैं। जिस तरह से नाबालिग वाहन चला रहा है, उसे देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला शहर में चर्चा का विषय बन गया है। 

परिस्थितियों ने बना दिया जिम्मेदार 

जानकारी के अनुसार, वाहन चला रहा नाबालिग आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि उसके माता-पिता दोनों दिव्यांग हैं और परिवार का गुजारा एक छोटी-सी दुकान के सहारे चलता है। घर की जिम्मेदारियों में यह बच्चा भी माता-पिता का हाथ बंटाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार की मजबूरी के कारण कई बार बच्चे को खुद ही वाहन चलाकर जरूरी कामों के लिए बाहर जाना पड़ता है। 

हादसे के रूप में सामने आ सकता है  

यातायात विशेषज्ञों का मानना है कि नाबालिगों के पास न तो वाहन चलाने का कानूनी अधिकार होता है और न ही सड़क पर सुरक्षित ड्राइविंग का पर्याप्त अनुभव। ऐसे में किसी भी समय संतुलन बिगड़ने, अचानक ब्रेक लगाने या ट्रैफिक की स्थिति को समझने में गलती हो सकती है। इसका परिणाम गंभीर सड़क हादसे के रूप में सामने आ सकता है। इस तरह की घटनाओं में केवल वाहन चला रहे बच्चे की जान ही खतरे में नहीं होती, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक, पैदल यात्री और राहगीर भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडिया 

नाबालिगों के वाहन चलाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने छेड़ी नई बहस नाबालिग के वाहन चलाने का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग बच्चे की पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए सहानुभूति जता रहे हैं, जबकि कई लोगों का कहना है कि मजबूरी के बावजूद बच्चों को सड़क पर वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उनका मानना है कि ऐसी घटनाओं को समय रहते रोकना जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें