Thursday, 24 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Construction Accident: राजनांदगांव में नाली निर्माण के दौरान हादसा, स्लैब गिरने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Barwani News: तीन नाबालिग बहनों ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Minor Girl Death News: रामानुजनगर में नाबालिग युवती की मौत, प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप Illegal Liquor Sale: ग्राम सेवार में बढ़ा नशे का कारोबार, ग्रामीणों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग Illegal Wood Case: बालोद में वन विभाग की रेड, रिसॉर्ट से मिले दरवाजे, चौखट और लकड़ी के सामान PM Surya Ghar Yojana: सोलर सप्लाई के नाम पर रायपुर के कारोबारी से 22.49 लाख की ठगी, गुजरात की कंपनी पर एफआईआर दर्ज Road Construction Accident: राजनांदगांव में नाली निर्माण के दौरान हादसा, स्लैब गिरने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Barwani News: तीन नाबालिग बहनों ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Minor Girl Death News: रामानुजनगर में नाबालिग युवती की मौत, प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप Illegal Liquor Sale: ग्राम सेवार में बढ़ा नशे का कारोबार, ग्रामीणों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग Illegal Wood Case: बालोद में वन विभाग की रेड, रिसॉर्ट से मिले दरवाजे, चौखट और लकड़ी के सामान PM Surya Ghar Yojana: सोलर सप्लाई के नाम पर रायपुर के कारोबारी से 22.49 लाख की ठगी, गुजरात की कंपनी पर एफआईआर दर्ज
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Moong Farming: उन्नत मूंग की खेती से किसान गिरधार…
Moong Farming in Mahasamund ( Image Source - PRO )
Moong Farming in Mahasamund ( Image Source - PRO )
राज्य सरकार

Moong Farming: उन्नत मूंग की खेती से किसान गिरधारी बारी ने दो महीने में कमाए, 22 हजार का अतिरिक्त आय

Moong Farming: महासमुंद के किसान गिरधारी बारी ने कृषि विभाग के मार्गदर्शन में उन्नत मूंग किस्म आईपीएम 410-3 (शिखा) की खेती कर 60 दिनों में 22 हजार रूपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया। वैज्ञानिक खेती और बेहतर फसल प्रबंधन से उन्हें कम समय में अच्छी पैदावार मिली।

प्रकाशित: 24 Sep 2026, 04:34 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Moong Farming: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा का देशभर में सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में किसानों की आय में वृद्धि और कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव महासमुंद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है। कृषि विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन और उन्नत कृषि तकनीक को अपनाकर विकासखंड सरायपाली के ग्राम राजाडीह निवासी प्रगतिशील कृषक श्री गिरधारी बारी ने महज दो महीने में मूंग की खेती से 22 हजार रूपए का अतिरिक्त शुद्ध लाभ अर्जित कर मिसाल पेश की है।

एक एकड़ मूंग खेती में मिला बेहतर मुनाफा

गिरधारी बारी ने कृषि विभाग, सरायपाली के सहयोग से लगभग एक एकड़ क्षेत्र में मूंग की उन्नत किस्म आईपीएम 410-3 (शिखा) का प्रदर्शन किया। कृषि विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में उन्होंने समय पर बीजोपचार, संतुलित उर्वरक प्रबंधन तथा कीट एवं रोग नियंत्रण के उपाय अपनाए। वैज्ञानिक कृषि पद्धति और उन्नत किस्म के उपयोग से फसल की बढ़वार अच्छी रही तथा फलियों का विकास भी बेहतर हुआ। महज 60 से 65 दिनों में फसल तैयार होने के बाद उन्हें कुल 4 क्विंटल मूंग का उत्पादन प्राप्त हुआ। मूंग की औसत बाजार दर 8 हजार रूपए प्रति क्विंटल के अनुसार उन्हें 32 हजार रूपए की सकल आय हुई। खेती की कुल लागत लगभग 10 हजार रूपए रही, जिसे घटाने के बाद श्री बारी को 22 हजार रूपए का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ।

तकनीकी मार्गदर्शन से बढ़ी फसल और आय

कृषक गिरधारी बारी बताते हैं कि वे पहले पारंपरिक फसलों की खेती करते थे। कृषि विभाग द्वारा दलहनी फसलों की उन्नत खेती के लिए दिए जा रहे मार्गदर्शन से प्रेरित होकर उन्होंने अपने खेत में मूंग की उन्नत किस्म आईपीएम 410-3 (शिखा) को अपनाया। समय पर कृषि कार्य और विभागीय तकनीकी सलाह का पालन करने से उन्हें कम अवधि में अच्छी उपज प्राप्त हुई। वे बताते हैं कि कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर दिए गए मार्गदर्शन से फसल प्रबंधन में काफी सहायता मिली। मूंग जैसी दलहनी फसल से अतिरिक्त आय प्राप्त होने के साथ खेत की मिट्टी की उर्वरा शक्ति में भी सुधार होता है, जिससे आगामी फसलों के लिए भूमि की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलती है।

कृषि विभाग दे रहा तकनीकी मार्गदर्शन

कृषि विभाग, सरायपाली द्वारा किसानों को उन्नत किस्मों के उपयोग, वैज्ञानिक खेती, संतुलित उर्वरक प्रबंधन तथा समयबद्ध कीट-रोग नियंत्रण के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। ऐसे प्रदर्शन एवं तकनीकी मार्गदर्शन से किसानों को दलहनी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि वे कम अवधि और कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर अपनी आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित कर सकें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें