Tuesday, 22 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: चरित्र शंका में पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार LPG Cylinder Theft Case: गैस सिलेंडर चोरी मामले में कार्रवाई, 3.50 लाख के सामान के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: बालोद में युवक ने हसिए से खुद को किया घायल, गांव में घूमते देख ग्रामीणों में फैली दहशत Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई Jamui Case: मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार Gariaband Crime News: चरित्र शंका में पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार LPG Cylinder Theft Case: गैस सिलेंडर चोरी मामले में कार्रवाई, 3.50 लाख के सामान के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: बालोद में युवक ने हसिए से खुद को किया घायल, गांव में घूमते देख ग्रामीणों में फैली दहशत Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई Jamui Case: मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Chhattisgarh Agriculture: ड्रिप सिंचाई से बदली कि…
Drip irrigation transformed the farmer fortunes.(Image Source: CGDPR)
Drip irrigation transformed the farmer fortunes.(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Chhattisgarh Agriculture: ड्रिप सिंचाई से बदली किसान की किस्मत, खीरे की खेती से कमाए 2.25 लाख रुपए

Chhattisgarh Agriculture: जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के किसान मुकेश यादव ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 2.0) के तहत मिली ड्रिप सिंचाई और तकनीकी मार्गदर्शन से खेती का तरीका बदल दिया। एक एकड़ में ड्रिप एवं मल्चिंग तकनीक से खीरे की खेती कर उन्होंने करीब 2.25 लाख रुपये की आय अर्जित की। सफलता से प्रेरित होकर अब वे 4 एकड़ में ग्राफ्टेड टमाटर की खेती कर रहे हैं।

प्रकाशित: 22 Sep 2026, 04:16 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh Agriculture: सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ( WDC-PMKSY 2-0) किसानों को आधुनिक सिंचाई तकनीकों से जोड़कर खेती में नए अवसर उपलब्ध करा रही है। जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम गोढ़ीकला निवासी किसान मुकेश यादव, पिता कर्णधर यादव के लिए जलग्रहण परियोजना के तहत मिली ड्रिप सिंचाई प्रणाली और तकनीकी मार्गदर्शन खेती में बदलाव का आधार बना है। एक एकड़ में ड्रिप और मल्चिंग तकनीक से खीरे की खेती कर उन्होंने लगभग 2 लाख 25 हजार रुपए की आय अर्जित की। बेहतर परिणामों से उत्साहित होकर अब उन्होंने 4 एकड़ में ग्राफ्टेड टमाटर की खेती शुरू की है।
मुकेश यादव पहले पारंपरिक तरीके से खेती करते थे और मुख्य रूप से वर्षा पर निर्भर रहते थे। सिंचाई की पर्याप्त सुविधा और आधुनिक कृषि तकनीकों के अभाव में उत्पादन सीमित रहता था। खेती में मेहनत और लागत अधिक होने के बावजूद अपेक्षित आय नहीं हो पाती थी। कृषि विभाग द्वारा जलग्रहण परियोजना के अंतर्गत उन्हें ड्रिप सिंचाई प्रणाली के साथ तकनीकी मार्गदर्शन मिला। इसके बाद उन्होंने एक एकड़ भूमि में ड्रिप एवं मल्चिंग तकनीक अपनाकर उन्नत तरीके से खीरे की खेती शुरू की। नियंत्रित सिंचाई और उर्वरक प्रबंधन के माध्यम से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार हुआ तथा उन्हें लगभग 2.25 लाख रुपए की आय प्राप्त हुई।
मुकेश बताते हैं कि ड्रिप सिंचाई से पौधों को आवश्यकता के अनुसार पानी और पोषक तत्व उपलब्ध कराना आसान हुआ। इससे पानी के उपयोग में बेहतर प्रबंधन के साथ फसल की देखभाल भी सुविधाजनक हुई। खीरे की खेती से प्राप्त बेहतर आय ने उनके भीतर व्यावसायिक खेती को आगे बढ़ाने का विश्वास पैदा किया है। उन्होंने कहा कि पहले पारंपरिक खेती में मेहनत अधिक और आमदनी सीमित थी। ड्रिप सिंचाई प्रणाली मिलने के बाद आधुनिक तरीके से खेती करने का अवसर मिला। कम पानी में बेहतर उत्पादन और बाजार में अच्छी कीमत मिलने से उनकी आय में वृद्धि हुई।

अब 4 एकड़ में ग्राफ्टेड टमाटर की खेती

खीरे की खेती में मिले बेहतर परिणामों से उत्साहित मुकेश यादव अब खेती को बड़े स्तर पर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने 4 एकड़ भूमि में ड्रिप तकनीक से ग्राफ्टेड टमाटर की साहो किस्म की खेती शुरू की है। ड्रिप सिंचाई से पानी का बेहतर प्रबंधन करते हुए फसल उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार की दिशा में वे आगे बढ़ रहे हैं। आधुनिक तकनीक अपनाने से खेती को नियमित और लाभकारी आय का माध्यम बनाने का उनका भरोसा मजबूत हुआ है।

किसान ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

मुकेश यादव ने कहा कि जलग्रहण परियोजना के माध्यम से मिली ड्रिप सिंचाई प्रणाली और तकनीकी मार्गदर्शन ने उनकी खेती की दिशा बदलने में मदद की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसानों की आय बढ़ाने की संकल्पना और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। मुकेश की कहानी बताती है कि सिंचाई की आधुनिक तकनीक, तकनीकी मार्गदर्शन और किसान की मेहनत का मेल खेती को आत्मनिर्भरता और बेहतर आय का मजबूत आधार बना सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें