Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम जगदलपुर (बस्तर) नगर निगम : जलकर वसूली अभियान में तेजी, 214 कनेक्श…
नगर निगम ने 214 नल कनेक्शन काटे
नगर निगम ने 214 नल कनेक्शन काटे
जगदलपुर (बस्तर)

नगर निगम : जलकर वसूली अभियान में तेजी, 214 कनेक्शन कटे, 138 अवैध नल हटाए

जगदलपुर नगर निगम ने जलकर बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक 214 नल कनेक्शन काटे जा चुके हैं और 138 अवैध कनेक्शन हटाए गए हैं। निगम ने चेतावनी दी है कि बकाया नहीं चुकाने वालों के खिलाफ कुर्की सहित कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 Jul 2026, 10:54 AM · अपडेट: 12 Sep 2026, 10:53 PM
जगदलपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जगदलपुर नगर निगम ने जलकर बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम ने साफ किया है कि जो उपभोक्ता समय पर जलकर जमा नहीं करेंगे, उनके नल कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसके साथ ही निगम अधिनियम के प्रावधानों के तहत कुर्की और अन्य वैधानिक वसूली की कार्रवाई भी की जाएगी। पिछले तीन महीनों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान निगम ने करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये का जलकर वसूल किया है। 

214 कनेक्शन काटे

नगर निगम के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। अभियान के तहत अब तक 214 बकायेदार उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन काटे जा चुके हैं, जबकि 138 अवैध नल कनेक्शन भी हटाए गए हैं। इसके अलावा 25 बकायेदारों को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि लगातार चेतावनी के बावजूद जलकर जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ आगे और सख्त कदम उठाए जाएंगे। नल कनेक्शन काटने के साथ-साथ कुर्की की कार्रवाई भी की जा सकती है। ऐसे मामलों में संबंधित उपभोक्ताओं को अतिरिक्त शुल्क, कार्रवाई का खर्च और अन्य कानूनी दायित्व भी वहन करना पड़ सकता है। 

अभियान होगा और सख्त

नगर निगम के अनुसार, जलकर से मिलने वाली राशि का उपयोग शहर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में किया जाता है। इसी राशि से पाइपलाइन का रखरखाव, नई जलापूर्ति योजनाओं का संचालन और नागरिकों को बेहतर जल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसलिए समय पर जलकर जमा करना प्रत्येक उपभोक्ता की जिम्मेदारी है। नगर निगम ने सभी जल उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपना बकाया जलकर जल्द से जल्द जमा कर दें, ताकि किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके। निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में विशेष वसूली अभियान और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें