MY Bharat Jashpur: युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
MY Bharat Jashpur: जिला प्रशासन के सहयोग से ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता और पौधरोपण अभियान चलाया गया। मनोरा, फरसाबहार और जशपुर विकासखंड में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर सार्वजनिक स्थलों की सफाई की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
MY Bharat Jashpur: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल से युवाओं को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में मेरा युवा भारत (MY Bharat), जशपुर द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता एवं पौधरोपण गतिविधियां आयोजित कर युवाओं ने जनभागीदारी का संदेश दिया।
अभियान के तहत मनोरा, फरसाबहार एवं जशपुर विकासखंड में माई भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों ने सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। स्वयंसेवकों ने साफ-सफाई के साथ स्थानीय नागरिकों को अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त रखने के लिए जागरूक किया।
जशपुर में युवाओं की पहल, स्वच्छता और पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशतपकरा महाविद्यालय में स्वच्छता के साथ पौधरोपण
इसी क्रम में शासकीय महाविद्यालय तपकरा, फरसाबहार में स्वच्छता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वयंसेवकों और स्थानीय सहभागियों ने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर पौधे लगाए। इस दौरान पौधों के संरक्षण, हरित परिसर के निर्माण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया। अभियान के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल शासकीय प्रयासों तक सीमित न रहकर प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी बने। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता के संदेश को समाज तक पहुंचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनचेतना विकसित करने पर जोर दिया गया।
सेवा भावना से जुड़ रहे युवा
माई भारत जशपुर द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से युवाओं को सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ते हुए इस प्रकार की जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में सेवा भावना को प्रोत्साहित करने के साथ स्वच्छ, हरित और जागरूक समाज के निर्माण में उनकी सहभागिता को मजबूत किया जा रहा है।