Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम कोंडागांव देशी मशरूम बना मुसीबत : फूड पॉइजनिंग से एक परिवार…
फूड पॉइजनिंग के बाद अस्पताल में भर्ती मरीज
फूड पॉइजनिंग के बाद अस्पताल में भर्ती मरीज
कोंडागांव

देशी मशरूम बना मुसीबत : फूड पॉइजनिंग से एक परिवार के 8 सदस्य अस्पताल पहुंचे

कोंडागांव जिले के पलारी गांव में देशी मशरूम (फूटू) की सब्जी खाने के बाद एक परिवार के आठ लोगों समेत पड़ोसी परिवार के कुछ सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
06 Jul 2026, 10:31 AM
कोंडागांव
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बारिश के मौसम में मिलने वाला देशी मशरूम (फूटू) एक परिवार के लिए परेशानी का कारण बन गया। पलारी गांव में फूटू की सब्जी खाने के कुछ घंटों बाद एक ही परिवार के आठ लोगों की तबीयत अचानक खराब हो गई। 
भी को उल्टी, दस्त और तेज पेट दर्द की शिकायत होने पर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बीमार होने वालों में दो बच्चे, तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, परिवार ने यही सब्जी अपने पड़ोसियों को भी खाने के लिए दी थी। इसके बाद पड़ोसी परिवार के कुछ लोगों में भी फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण दिखाई दिए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

फूटू खाने से हुई फूड पॉइजन

यह घटना कोंडागांव जिले के पलारी गांव की है। रविवार को परिवार ने जंगल से लाए गए देशी मशरूम, जिसे स्थानीय बोली में 'फूटू' कहा जाता है, की सब्जी बनाकर भोजन किया था। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ घंटे बाद एक-एक कर परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होते देख परिजन सभी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, मरीजों में फूड पॉइजनिंग के लक्षण पाए गए हैं। 

फूड पॉइजनिंग के बाद इलाज जारी

सभी का इलाज जारी है और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। राहत की बात यह है कि उपचार के बाद सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि जंगल से मिलने वाले मशरूम या अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन पूरी पहचान और सावधानी के बाद ही करें, क्योंकि कई बार जहरीले मशरूम भी खाने योग्य मशरूम जैसे दिखाई देते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें