Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर नौगई अग्निकांड : सीबीआई जांच की मांग तेज, गृहमंत्…
नौगई हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग
नौगई हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग
बिलासपुर

नौगई अग्निकांड : सीबीआई जांच की मांग तेज, गृहमंत्री विजय शर्मा से मिले राजपूत समाज के प्रतिनिधि

कोरिया जिले के नौगई में भाजपा नेता लल्लन सिंह समेत तीन लोगों की जिंदा जलाकर हत्या के मामले में सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई है। राजपूत संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की, वहीं कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 29 Jun 2026, 04:31 PM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

कोरिया जिले के नौगई गांव में भाजपा नेता लल्लन सिंह समेत तीन लोगों की जिंदा जलाकर हत्या के मामले में अब उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है। सोमवार को विभिन्न राजपूत संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने बिलासपुर में प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की। इस प्रतिनिधिमंडल में कन्नौजिया क्षत्रिय समाज और राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि नौगई अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। समाज के प्रतिनिधियों का आरोप है कि हत्या के आरोपियों के स्थानीय विधायक से करीबी संबंध बताए जा रहे हैं।  

आंदोलन की चेतावनी

प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री विजय शर्मा से आग्रह किया कि मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार जल्द निर्णय लेकर संबंधित जांच एजेंसियों को आवश्यक निर्देश जारी करे। समाज के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो राजपूत समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

गृहमंत्री से मुलाकात के दौरान कन्नौजिया क्षत्रिय समाज के प्रदेशाध्यक्ष आनंद बल्लभ सिंह, राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह परिहार, शिवप्रताप सिंह, राणाप्रताप सिंह, हरिकपूर सिंह, आशीष सिंह, उमाकांत सिंह, प्रफुल्ल सिंह,निवास सिंह सहित समाज के कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।गौरतलब है कि सोनहत क्षेत्र के नौगई गांव में भाजपा नेता एवं पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह के रिश्तेदार नागेंद्र सिंह के बेटे ने नौगई रेत घाट का ठेका लिया था। 

फॉर्च्यूनर में लगाई आग

ताया जाता है कि रेत के अवैध खनन को लेकर उनका भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी के परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था। 

इसी विवाद ने 16 जून की देर रात हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि उस रात करीब 12 बजे मनोज त्रिपाठी से जुड़े लोगों ने भरत सिंह को उनके घर के पास घेर लिया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उनकी फॉर्च्यूनर कार के आगे और पीछे हाईवा वाहन खड़े कर रास्ता बंद कर दिया। इसके बाद कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे वाहन कुछ ही देर में आग की लपटों में घिर गया।

तीन की मौत, कई घायल

उस समय कार में भरत सिंह, उनके भाई एवं शिक्षक नागेंद्र सिंह, मयंक सिंह, योगेंद्र सिंह और रायपुर निवासी विरेंद्र सिंह सवार थे। आग लगने से भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नागेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह और मयंक सिंह किसी तरह कार से बाहर निकलने में सफल हुए। आरोप है कि बाहर निकलते ही उन पर हमला कर बेरहमी से मारपीट की गई। विरेंद्र सिंह के गले पर फरसे से वार किया गया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें