Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर ब्लेड से वार : चाकू के साथ पकड़ा गया युवक, हिरासत…
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस कर रही मामले की जांच
बिलासपुर

ब्लेड से वार : चाकू के साथ पकड़ा गया युवक, हिरासत में युवक ने खुद को किया घायल  

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना लॉकअप में चाकू के साथ गिरफ्तार एक युवक ने ब्लेड से खुद को घायल कर लिया। पुलिस ने उसे तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने दबाव बनाने की नीयत से यह कदम उठाया और पूरे मामले की जांच जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 26 Jun 2026, 09:39 AM · अपडेट: 16 Sep 2026, 10:51 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवक ने पुलिस लॉकअप के भीतर ब्लेड से खुद को घायल कर लिया। घटना के बाद पुलिस ने उसे तत्काल इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
 जानकारी के अनुसार, जरहाभाठा क्षेत्र में शेख खलील डल्ला नाच कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात था। इसी दौरान पुलिस ने रामा कुर्रे नामक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से एक चाकू बरामद हुआ, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाने लाया गया। पुलिस के मुताबिक, थाने के लॉकअप में बंद रहने के दौरान युवक से मिलने उसकी परिचित महिला मधु और एक नाबालिग पहुंचे थे। 
CG News : चाकू के साथ पकड़ाए युवक ने थाने में किया हंगामा, ब्लेड से खुद को किया घायल
 आरोपी ब्लेड से  किया खुद पर वार 

आरोपी ब्लेड से किय खुद को घायल 

दोनों के लौटने के कुछ समय बाद आरोपी ने अपने पास छिपाकर रखे ब्लेड के छोटे टुकड़े से हाथ और सीने पर वार कर खुद को घायल कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने ब्लेड का छोटा टुकड़ा अपने मुंह के किनारे छिपाकर रखा था। पुलिस का कहना है कि उसी ब्लेड का इस्तेमाल कर उसने खुद को चोट पहुंचाई।

पूरे मामले की विस्तृत जांच  

 पूछताछ के दौरान युवक ने भी स्वीकार किया कि उसने ये चोटें स्वयं लगाई हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने कार्रवाई को प्रभावित करने और दबाव बनाने की नीयत से यह कदम उठाया। हालांकि, पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि ब्लेड लॉकअप तक कैसे पहुंचा और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। पुलिस के अनुसार, रामा कुर्रे के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, उससे मिलने आई महिला और उसके साथ आए नाबालिग की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें