Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर बदमाशों का आतंक : मालवाहक से कुचलने की कोशिश के ब…
युवकों पर जानलेवा हमला
युवकों पर जानलेवा हमला
बिलासपुर

बदमाशों का आतंक : मालवाहक से कुचलने की कोशिश के बाद जानलेवा हमला, दो युवक गंभीर 

बिलासपुर में पुरानी रंजिश ने शुक्रवार देर रात हिंसक रूप ले लिया। सरकंडा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पहले दो युवकों को मालवाहक वाहन से टक्कर मारकर कुचलने की कोशिश की, फिर वाहन से उतरकर पाइप, डंडों और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 29 Jun 2026, 02:34 PM · अपडेट: 16 Sep 2026, 05:55 PM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

बिलासपुर में पुरानी रंजिश ने शुक्रवार देर रात हिंसक रूप ले लिया। सरकंडा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पहले दो युवकों को मालवाहक वाहन से टक्कर मारकर कुचलने की कोशिश की, फिर वाहन से उतरकर पाइप, डंडों और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,

जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।  जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे लिंगियाडीह निवासी आदित्य महंत और रवि गंधर्व अपोलो चौक के पास खड़े थे। इसी दौरान चिंगराजपारा की ओर से तेज रफ्तार में आया एक छोटा हाथी मालवाहक सीधे उनकी ओर बढ़ा और दोनों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर जानबूझकर मारी गई थी।

वाहन से उतरते मारपीट

टक्कर के बाद मालवाहक से उतरे बांड्या और बऊवा नाम के युवकों ने दोनों से गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ ही देर में अमन नायडू भी अपनी कार से मौके पर पहुंच गया। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर आदित्य और रवि को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने डंडों, पाइप और धारदार हथियारों से वार किए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

दोनों घायलो को अस्पताल ईलाज जारी 

हमले में आदित्य महंत के सिर, कान और सीने पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि रवि गंधर्व की आंख और पैरों में गहरी चोट लगी है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की शिकायत निखिल ध्रुव ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई।

पुलिस आरोपियों तक पहुंची

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और घायलों से पूछताछ की। जांच के आधार पर पुलिस ने सन्नी उर्फ बऊवा अहिरवार, संजय उर्फ संजू विश्वकर्मा, मुकेश उर्फ मुक्की यादव, राहुल उर्फ छोटू यादव और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी लिंगियाडीह के निवासी बताए गए हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें