Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड
W 𝕏 f
होम कांकेर (उत्तर बस्तर) जंगल में छिपा नक्सली डंप मिला : आईईडी-पाइप बम समे…
नक्सली डंप से बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री
नक्सली डंप से बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री
कांकेर (उत्तर बस्तर)

जंगल में छिपा नक्सली डंप मिला : आईईडी-पाइप बम समेत हथियार बरामद, सुरक्षा बलों का अभियान जारी

छत्तीसगढ़ के कांकेर और दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। कांकेर में आईईडी, पाइप बम, बीजीएल लॉन्चर और कारतूस बरामद किए गए, जबकि दंतेवाड़ा में जमीन में दबाकर रखा गया नक्सली डंप मिला है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
15 Jul 2026, 04:38 PM
कांकेर
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। डीआरजी, बीएसएफ और बम निरोधक दस्ता (BDS) की संयुक्त टीम ने हेटारकसा, पल्लाहुर और जपमारका के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाकर भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की है।
यह क्षेत्र कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा से लगा हुआ है। संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को नक्सलियों के एक डंप का पता चला। तलाशी में 3 किलोग्राम क्षमता का आईईडी, एक बीजीएल लॉन्चर, AK-47 की 30 गोलियां, SLR की 4 गोलियां, 2 पाइप बम समेत अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई।  

जंगल में मिला नक्सली भंडार

बरामद विस्फोटक सामग्री को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर बम निरोधक दस्ता (BDS) ने मौके पर ही आईईडी और पाइप बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। सुरक्षाबलों का क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए अभियान को और तेज कर दिया गया है।  वहीं दंतेवाड़ा जिले में भी पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के तोड़मा गांव के जंगल में पुलिस ने एक बड़े नक्सली डंप का खुलासा किया है। यह कार्रवाई एक आत्मसमर्पित नक्सली से मिली जानकारी के आधार पर की गई। 

जमीन में दबा ड्रम मिला, नक्सली सामान बरामद

सूचना मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान जवानों को जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया एक ड्रम मिला। जांच करने पर ड्रम के अंदर बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद हुई। नक्सलियों ने इसे बेहद गोपनीय तरीके से जमीन में दबाकर रखा था। पुलिस के अनुसार, बरामद डंप से सोने के बिस्किट, नकद राशि, हथियार, बंदूक, कारतूस और रोजमर्रा के उपयोग की अन्य सामग्री मिली है। सुरक्षा बलों ने सामान को जब्त कर लिया है और इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी को लेकर आगे की कार्रवाई जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें