Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम नारायणपुर नक्सलियों की साजिश नाकाम : कदेर जंगल से 7 बंदूकें…
नारायणपुर के कदेर जंगल में BSF द्वारा बरामद हथियार और नक्सली सामग्री।
नारायणपुर के कदेर जंगल में BSF द्वारा बरामद हथियार और नक्सली सामग्री।
नारायणपुर

नक्सलियों की साजिश नाकाम : कदेर जंगल से 7 बंदूकें, गोला-बारूद और नक्सली सामग्री बरामद

नारायणपुर जिले के सोनपुर क्षेत्र में स्थित कदेर के जंगलों से सुरक्षाबलों (BSF की 133वीं वाहिनी) को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान, नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया हथियारों, गोला-बारूद और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है।

कीर्तिमान न्यूज
18 Jul 2026, 07:41 PM
नारायणपुर
छत्तीसगढ़ में माओवाद के खिलाफ जारी अभियान के बीच सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। नारायणपुर जिले के सोनपुर इलाके में आने वाले कदेर के जंगलों से सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटकों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। इस कार्रवाई को बीएसएफ की 133वीं वाहिनी ने अंजाम दिया।

खुफिया इनपुट पर चला सर्च ऑपरेशन 

सुरक्षा एजेंसियों को अपने ग्राउंड नेटवर्क और मुखबिरों से पक्की जानकारी मिली थी कि कदेर के घने जंगलों में माओवादियों ने आने वाले समय में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने या फिर सुरक्षाबलों से बचने के लिए हथियारों का भारी स्टॉक जमीन के नीचे दबाकर रखा है। सूचना की तस्दीक होने के तुरंत बाद बीएसएफ की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम उस जगह तक पहुंचने में कामयाब रही जहां नक्सलियों ने इन सामानों को डंप किया था।

बरामद सामानों की सूची

सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों के हाथ कई घातक हथियार और तकनीकी उपकरण लगे हैं, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित शामिल हैं: 
  • हथियार और कारतूस: एक .303 राइफल, छह .315 बोर की राइफलें, एक 12 बोर की बंदूक, .303 राइफल की मैगजीन और अलग-अलग बोर के कुल 179 जिंदा कारतूस। 
  • इलेक्ट्रॉनिक और सर्विलांस उपकरण: एक आरएफ (RF) डिटेक्टर, एंटीना, जीपीएस (GPS) डिवाइस, आईईडी (IED) को ऑपरेट करने वाला मैकेनिज्म। 
  • दस्तावेज और डिजिटल डेटा: 6 पेन ड्राइव, 78 मेमोरी कार्ड, भारी मात्रा में नक्सली साहित्य, बैनर, तस्वीरें और एक जनरेटर मैनुअल। 
  • अन्य सामग्री: नक्सलियों की वर्दी, दवाइयां और रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान।

बम स्क्वॉड ने मौके पर ही डिफ्यूज किए बीजीएल 

जमीन के नीचे से भारी मात्रा में बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) के गोले भी बरामद किए गए थे। बरामदगी में 24 बड़े और 20 छोटे बीजीएल शामिल थे। सुरक्षा के लिहाज से यह बेहद संवेदनशील और खतरनाक थे, इसलिए इन्हें लाने के बजाय बम निरोधक दस्ते (Bomb Squad) को मौके पर बुलाया गया। टीम ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इन सभी गोलों को वहीं ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया। नष्ट किए जाने के कारण इन्हें आधिकारिक तौर पर जब्त किए गए सामानों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। 

आगे भी जारी रहेगा सर्चिंग अभियान 

बस्तर संभाग के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नक्सलियों के पैर उखड़ने के बाद भी सुरक्षाबल कोई ढिलाई नहीं बरत रहे हैं। माओवादी पीछे हटते वक्त कई जगहों पर अपने हथियार और रसद छुपा जाते हैं, ताकि मौका मिलने पर वे दोबारा सक्रिय हो सकें। सुरक्षाबलों का यह सर्च ऑपरेशन इसी तरह के ठिकानों को तबाह करने और उनके नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में अंदरूनी इलाकों में इस तरह की कार्रवाइयां और तेज की जाएंगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें