Wednesday, 04 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker News: धान खरीदी केंद्र से 4,651 क्विंटल धान गायब, 1.44 करोड़ की गड़बड़ी में दो गिरफ्तार Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Kanker News: धान खरीदी केंद्र से 4,651 क्विंटल धान गायब, 1.44 करोड़ की गड़बड़ी में दो गिरफ्तार Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल
W 𝕏 f
होम › धमतरी › बरसात में बढ़ा खतरा : धमतरी में बिच्छू के डंक से …
बिच्छू की डंक से किसान की मौत
बिच्छू की डंक से किसान की मौत
धमतरी

बरसात में बढ़ा खतरा : धमतरी में बिच्छू के डंक से किसान की मौत, खेत में काम के दौरान हुआ हादसा 

बारिश के मौसम में जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। धमतरी जिले के भखारा क्षेत्र से ऐसा ही एक दुखद मामला सामने आया है, जहां खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग किसान की बिच्छू के डंक से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 Jul 2026, 03:31 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 01:30 AM
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बारिश के मौसम में जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। धमतरी जिले के भखारा क्षेत्र से ऐसा ही एक दुखद मामला सामने आया है, जहां खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग किसान की बिच्छू के डंक से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, भखारा क्षेत्र निवासी बुजुर्ग किसान परदेशी राम अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक जहरीले बिच्छू ने डंक मार दिया। शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य समझा, लेकिन कुछ ही देर में उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होते देख परिजन उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे।

इलाज के दौराण नहीं बच सकी जान 

स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने किसान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें धमतरी के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज शुरू किया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। किसान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

बिच्छू डंक के बाद क्या करें 

यदि किसी व्यक्ति को बिच्छू डंक मार दे, तो घबराने के बजाय सबसे पहले प्रभावित स्थान को साबुन और साफ पानी से अच्छी तरह धोएं। दर्द और सूजन कम करने के लिए बर्फ या ठंडी सिकाई की जा सकती है। यदि डंक त्वचा में फंसा हो तो सावधानीपूर्वक चिमटी की मदद से निकालें। वहीं यदि पीड़ित को सांस लेने में दिक्कत, तेज धड़कन, अत्यधिक दर्द, चक्कर या अन्य गंभीर लक्षण दिखाई दें, तो बिना देर किए नजदीकी अस्पताल या आपातकालीन चिकित्सा केंद्र पहुंचकर इलाज कराना चाहिए।

बारिश में बढ़ जाता है खतरा

विशेषज्ञों के अनुसार, बरसात के मौसम में बिच्छू, सांप और अन्य जहरीले जीव अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं। ऐसे में खेतों, बगीचों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होती है। जूते पहनकर काम करना और हाथ लगाने से पहले आसपास की जगह की जांच करना जोखिम को काफी हद तक कम कर सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें