Thursday, 27 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dantewada Wildlife Crime: इंस्टाग्राम रील से खुला वन्यजीव के शिकार का राज, तीन आरोपी गिरफ्तार Suicide Attempt: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, गंभीर हालत में रायपुर रेफर Forest Department: रेलवे सुरंग के भीतर बेखौफ टहलता दिखा तेंदुआ, वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी Bagbahara Illegal Liquor: स्कूटी की डिक्की से शराब की तस्करी कर रहे 2 युवक गिरफ्तार Mahasamund Animal Smuggling: कत्लखाने ले जाए जा रहे 5 मवेशी मुक्त, गौ-तस्करी कर रहे दो गिरफ्तार, एक फरार Mayor Car Fire: कार से उतरते ही भड़की आग, चंद मिनटों में जलकर खाक हुई महापौर की इनोवा Dantewada Wildlife Crime: इंस्टाग्राम रील से खुला वन्यजीव के शिकार का राज, तीन आरोपी गिरफ्तार Suicide Attempt: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, गंभीर हालत में रायपुर रेफर Forest Department: रेलवे सुरंग के भीतर बेखौफ टहलता दिखा तेंदुआ, वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी Bagbahara Illegal Liquor: स्कूटी की डिक्की से शराब की तस्करी कर रहे 2 युवक गिरफ्तार Mahasamund Animal Smuggling: कत्लखाने ले जाए जा रहे 5 मवेशी मुक्त, गौ-तस्करी कर रहे दो गिरफ्तार, एक फरार Mayor Car Fire: कार से उतरते ही भड़की आग, चंद मिनटों में जलकर खाक हुई महापौर की इनोवा
W 𝕏 f
होम शिक्षा NEET UG 2026: 500, 550 और 600 अंक पर कौन-सा सरकार…
NEET UG 2026 में 500 से 600 अंक पर MBBS एडमिशन की उम्मीद लगाए विद्यार्थी
NEET UG 2026 में 500 से 600 अंक पर MBBS एडमिशन की उम्मीद लगाए विद्यार्थी
शिक्षा

NEET UG 2026: 500, 550 और 600 अंक पर कौन-सा सरकारी मेडिकल कॉलेज मिल सकता है?

NEET UG 2026: 600 अंक पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए सरकारी MBBS सीट की संभावना बेहतर हो सकती है। वहीं, 500 और 550 अंक पर कॉलेज का आवंटन AIR, कैटेगरी, स्टेट कोटा, उपलब्ध सीटों और चॉइस फिलिंग पर निर्भर करेगा।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
27 Aug 2026, 05:48 PM
नई दिल्ली

NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 में अच्छे अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार अब सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS सीट मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। राउंड-1 सीट आवंटन के बाद देश के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों की क्लोजिंग रैंक सामने आ गई है। एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में इस बार भी प्रतिस्पर्धा काफी अधिक रही। 500, 550 और 600 अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि उन्हें कौन-सा सरकारी मेडिकल कॉलेज मिल सकता है। हालांकि, कॉलेज का आवंटन केवल NEET स्कोर के आधार पर नहीं होता। उम्मीदवार की ऑल इंडिया रैंक, कैटेगरी, कोटा, उपलब्ध सीटें और काउंसलिंग में भरी गई प्राथमिकताएं भी अहम भूमिका निभाती हैं।

600 अंक वाले उम्मीदवारों की स्थिति मजबूत 

नीट यूजी 2026 में 600 अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों के लिए सरकारी MBBS सीट मिलने की संभावना अपेक्षाकृत मजबूत हो सकती है। कॉलेज का विकल्प उम्मीदवार की AIR, कैटेगरी और राज्य के अनुसार अलग-अलग रहेगा। 550 अंक वाले उम्मीदवारों के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना उनकी कैटेगरी और स्टेट कोटा पर काफी हद तक निर्भर करेगी। आरक्षित वर्ग और कुछ राज्यों की काउंसलिंग में इस स्कोर पर बेहतर विकल्प मिल सकते हैं।

500 अंक पर AIQ से सीट मिलना कठिन

500 अंक पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऑल इंडिया कोटा से सरकारी MBBS सीट पाना कठिन हो सकता है। हालांकि, राज्य कोटा और आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को कुछ सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश का अवसर मिल सकता है। कॉलेज आवंटन में NEET स्कोर के साथ ऑल इंडिया रैंक, कैटेगरी, स्टेट या ऑल इंडिया कोटा, चॉइस फिलिंग और खाली सीटों को ध्यान में रखा जाता है। उम्मीदवारों को केवल अंक देखकर किसी कॉलेज में प्रवेश मिलने का अनुमान नहीं लगाना चाहिए।

रैंक के आधार पर बनेंगे कॉलेजों के विकल्प

दिए गए आकलन के अनुसार, 600 अंक पर AIR करीब 10,469 हो सकती है। वहीं, 550 अंक पर रैंक लगभग 30 से 35 हजार और 500 अंक पर करीब 80 से 90 हजार के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है। वास्तविक रैंक और कटऑफ आधिकारिक परिणाम एवं काउंसलिंग डेटा से ही स्पष्ट होंगे।

500, 550 और 600 अंक पर संभावित सरकारी मेडिकल कॉलेज

सरकारी मेडिकल कॉलेज

NEET राउंड-1 2026 क्लोजिंग रैंक/संभावना

सरकारी मेडिकल कॉलेज, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़

20,173

सरकारी मेडिकल कॉलेज, विकाराबाद, तेलंगाना

21,921

सरकारी मेडिकल कॉलेज, मेदक, तेलंगाना

21,686

सरकारी मेडिकल कॉलेज, खम्मम, तेलंगाना

19,918

सरकारी मेडिकल कॉलेज, जनगांव, तेलंगाना

19,005

सरकारी मेडिकल कॉलेज, भंडारा, महाराष्ट्र

18,616

GMERS मेडिकल कॉलेज, राजपीपला, गुजरात

17,707

सरकारी मेडिकल कॉलेज, चुराचांदपुर, मणिपुर

20,082

सरकारी मेडिकल कॉलेज, श्योपुर, मध्य प्रदेश

15,720

सरकारी मेडिकल कॉलेज, बुलढाणा, महाराष्ट्र

18,456

सरकारी मेडिकल कॉलेज, नागपुर

आरक्षित कैटेगरी में विकल्प संभव

राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज, ठाणे

आधिकारिक कटऑफ देखना जरूरी

मेडिकल कॉलेज, बड़ौदा

आधिकारिक कटऑफ देखना जरूरी

सरकारी मेडिकल कॉलेज, पुदुक्कोट्टई

करीब 90,000 AIR तक संभावना

सरकारी मेडिकल कॉलेज, तिरुपुर

करीब 90,000 AIR तक संभावना

आधिकारिक कटऑफ देखकर ही भरें कॉलेज की पसंद

यह सूची संभावित विकल्पों और उपलब्ध रुझानों के आधार पर तैयार की गई है। अलग-अलग कैटेगरी, कोटा और काउंसलिंग राउंड में क्लोजिंग रैंक बदल सकती है। इसलिए उम्मीदवार कॉलेज चुनने से पहले MCC और संबंधित राज्य काउंसलिंग की आधिकारिक कटऑफ जरूर जांचें।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें