Monday, 29 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
सड़क हादसा : डंपर की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार जेल परिसर में हादसा :  बाथरूम में फिसला कदम चली गई जान आजीवन कारावासी की मौत लापरवाही : ढाई महीने से लापता दो बहनों में एक अंबाला से सकुशल बरामद, दूसरी की तलाश जारी धोखाधड़ी : रायपुर में दोना-पत्तल मशीन दिलाने का झांसा, युवक से 2.95 लाख रुपए ऐंठे मछली व्यापारी की हत्या : जंगल में घेरकर उतारा मौत के घाट, 48 घंटे में पुलिस ने खोला राज संदिग्ध मौत : दो बेटियों के जन्म के बाद बढ़ी प्रताड़ना, जहरीला पदार्थ खाने से मौत सड़क हादसा : डंपर की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार जेल परिसर में हादसा :  बाथरूम में फिसला कदम चली गई जान आजीवन कारावासी की मौत लापरवाही : ढाई महीने से लापता दो बहनों में एक अंबाला से सकुशल बरामद, दूसरी की तलाश जारी धोखाधड़ी : रायपुर में दोना-पत्तल मशीन दिलाने का झांसा, युवक से 2.95 लाख रुपए ऐंठे मछली व्यापारी की हत्या : जंगल में घेरकर उतारा मौत के घाट, 48 घंटे में पुलिस ने खोला राज संदिग्ध मौत : दो बेटियों के जन्म के बाद बढ़ी प्रताड़ना, जहरीला पदार्थ खाने से मौत
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय लापरवाही : ढाई महीने से लापता दो बहनों में एक अंब…
पानीपत में बरामद नाबालिग बच्ची और पुलिस कार्रवाई
पानीपत में बरामद नाबालिग बच्ची और पुलिस कार्रवाई
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

लापरवाही : ढाई महीने से लापता दो बहनों में एक अंबाला से सकुशल बरामद, दूसरी की तलाश जारी

पानीपत में ढाई महीने से लापता दो नाबालिग बहनों में से एक को सीआईए-2 ने अंबाला से सकुशल बरामद कर लिया है। दूसरी बहन की तलाश जारी है, जबकि बैरागी समाज ने थाना पुलिस की कथित लापरवाही की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
29 Jun 2026, 03:42 PM
हरियाणा

पानीपत की गोपाल कॉलोनी से पिछले करीब ढाई महीने से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता दो नाबालिग सगी बहनों के मामले में नया मोड़ आ गया है। सर्व समाज और बैरागी समाज द्वारा आज जिला लघु सचिवालय पर बड़े आंदोलन और प्रदर्शन की चेतावनी दिए जाने के बाद आखिरकार पानीपत पुलिस प्रशासन की नींद टूटी। पुलिस ने मामले की फाइल तुरंत सीआईए-2 (CIA-2) को सौंपी, जिसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीती रात दोनों बहनों में से एक नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। हालांकि, दूसरी 14 वर्षीय छोटी बहन अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है।

आंदोलन की चेतावनी पर जागी पुलिस

जैसे ही बैरागी समाज और सर्व समाज ने पीड़ित परिवार के समर्थन में सोमवार को लघु सचिवालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की और पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम दिया, पुलिस महकमे में हलचल मच गई। इसके बाद मामला सीआईए-2 को सौंपा गया। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए रात करीब 10 बजे अंबाला से एक नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया और इसकी सूचना उसके परिजनों को दे दी।

15 अप्रैल से लापता थीं दोनों बहनें

बैरागी समाज, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार बैरागी ने बताया कि दोनों नाबालिग बच्चियां 15 अप्रैल से लापता थीं। इस संबंध में संबंधित थाने में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया गया था। पीड़ित परिवार लगातार पुलिस थाने के चक्कर काटता रहा, लेकिन ढाई महीने बीत जाने के बावजूद बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

थाना पुलिस पर उठे सवाल

शिव कुमार बैरागी ने आरोप लगाया कि संबंधित थाना पुलिस पिछले ढाई महीने से पीड़ित परिवार को केवल आश्वासन देती रही और बच्चियों की तलाश में गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने मांग की कि मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर उनके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी पीड़ित परिवार को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

दूसरी बच्ची की तलाश जारी

सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बैरागी समाज और सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में पुराना लघु सचिवालय पहुंचे। हालांकि, सरकारी अवकाश होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे। प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार बैरागी ने कहा कि सीआईए-2 को केस सौंपते ही एक बच्ची की बरामदगी हुई, जिसके लिए वे पुलिस अधीक्षक (SP) का धन्यवाद करने पहुंचे थे। साथ ही उन्होंने मांग की कि अभी भी लापता 14 वर्षीय दूसरी बच्ची को जल्द से जल्द खोजा जाए

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें