Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद स्वास्थ्य सेवा में नई मजबूती : 102 महतारी एक्सप्र…
102 महतारी एक्सप्रेस एंबुलेंस
102 महतारी एक्सप्रेस एंबुलेंस
महासमुंद

स्वास्थ्य सेवा में नई मजबूती : 102 महतारी एक्सप्रेस से हजारों मरीजों को मिला निःशुल्क परिवहन का लाभ

102 महतारी एक्सप्रेस सेवा जिले में गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परिवहन सुविधा उपलब्ध करा रही है। पिछले छह माह में इस सेवा के माध्यम से 2305 मरीजों को अस्पताल से घर, 1742 मरीजों को घर से अस्पताल और 478 मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक पहुंचाया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 31 Jul 2026, 08:57 AM · अपडेट: 03 Aug 2026, 06:05 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
प्रदेश में कम्युनिटी एक्शन थ्रू मोटिवेशन प्रोग्राम (CAMP) के माध्यम से संचालित 102 महतारी एक्सप्रेस सेवा ने विगत तीन वर्षों से लाखों लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया है। इसी क्रम में जिले में 102 महतारी एक्सप्रेस सेवा गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य परिवहन उपलब्ध कराकर सुरक्षित प्रसव और आपातकालीन चिकित्सा सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक इसकी पहुंच से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिली है।

टोल-फ्री नंबर 102 पर मिलती है निःशुल्क सुविधा

जिला क्लस्टर प्रोग्राम मैनेजर एन.एस. मूर्ति ने बताया कि 102 महतारी एक्सप्रेस की निःशुल्क सेवा टोल-फ्री नंबर 102 पर कॉल कर प्राप्त की जा सकती है। जिला अस्पताल द्वारा पिछले छह माह के दौरान इस सेवा के माध्यम से कुल 2305 मरीजों को हॉस्पिटल से घर तक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसी तरह 1742 मरीजों को घर से अस्पताल एवं 478 मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक सुरक्षित और निःशुल्क पहुंचाया गया।

गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए मददगार सेवा

जिले के नागरिकों ने इस सेवा को उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की है। उन्होंने बताया कि महतारी एक्सप्रेस सेवा विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाने, सुरक्षित संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने तथा प्रसव के बाद एक वर्ष तक के बीमार बच्चों को उपचार के लिए निःशुल्क परिवहन उपलब्ध कराने में प्रभावी साबित हो रही है। मितानिनों एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से यह सेवा ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में भी लगातार लोगों तक पहुंच रही है। समय पर एंबुलेंस उपलब्ध होने से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के प्रयासों को भी बल मिला है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें