Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी
W 𝕏 f
होम महासमुंद खाद नहीं, चक्कर ही चक्कर... किसान लाइन में, गोदाम…
AI Photo
AI Photo
महासमुंद

खाद नहीं, चक्कर ही चक्कर... किसान लाइन में, गोदाम में 30 टन पोटाश 20 दिन से पड़ा

ऑनलाइन एंट्री नहीं होने से वितरण अटका; DAP की कमी से बढ़ी मुश्किल, 15 सोसायटियों के किसान प्रभावित

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 22 Jul 2026, 07:55 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 07:47 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

खरीफ सीजन में जब खेतों को सबसे ज्यादा खाद की जरूरत है, तब आरंग क्षेत्र के किसान सोसायटियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। हालत यह है कि एक ओर किसानों को पोटाश और DAP नहीं मिल रहा, वहीं दूसरी ओर विपणन संघ के छतौना (मंदिर हसौद) स्थित डबल लॉक गोदाम में करीब 30 टन पोटाश पिछले 15 से 20 दिनों से पड़ा हुआ है। वजह सिर्फ इतनी है कि विभाग ने अब तक इसकी ऑनलाइन एंट्री नहीं की है।

खाद उपलब्ध होने के बावजूद पोर्टल पर स्टॉक अपडेट नहीं होने से सोसायटियों को आवंटन नहीं मिल पा रहा। नतीजा यह है कि किसान हर दिन उम्मीद लेकर सोसायटियों पहुंच रहे हैं, लेकिन खाली हाथ लौट रहे हैं।

किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि इस समय धान की फसल के लिए DAP और पोटाश दोनों की सबसे ज्यादा जरूरत है। पहले से ही DAP की आपूर्ति मांग के मुकाबले कम है, ऊपर से गोदाम में रखा पोटाश भी विभागीय लापरवाही के कारण किसानों तक नहीं पहुंच पा रहा।

मंदिर हसौद बैंक शाखा के अंतर्गत आने वाली गोढ़ी, तोड़गांव, गनौद, मंदिर हसौद, पलौद, बरौदा, टेकारी और खुटेरी सहित आठ सोसायटियों में करीब 800 बोरी पोटाश की तत्काल जरूरत बताई जा रही है। चंदखुरी शाखा की सात सोसायटियों में भी स्थिति कमोबेश ऐसी ही है। किसान रोज खाद मिलने की उम्मीद में पहुंचते हैं, लेकिन निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

भूपेंद्र शर्मा का कहना है कि यदि गोदाम में उपलब्ध पोटाश को समय पर ऑनलाइन दर्ज कर सोसायटियों तक भेज दिया जाए तो किसानों को तत्काल राहत मिल सकती है। उन्होंने प्रशासन से DAP की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी मांग की है।

आंदोलन की चेतावनी

किसान संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द खाद की व्यवस्था नहीं की गई तो इसका सीधा असर फसल उत्पादन पर पड़ेगा। समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें