Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर नकटी के बाद अब तुता में हलचल : 35 मकानों पर NRDA …
तुता गांव में 35 मकानों NRDA  से नोटिस
तुता गांव में 35 मकानों NRDA से नोटिस
रायपुर

नकटी के बाद अब तुता में हलचल : 35 मकानों पर NRDA का नोटिस, बेघर होने की आशंका 

राजधानी रायपुर से लगे तुता गांव में एक बार फिर जमीन और आवास को लेकर विवाद गहरा गया है। नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब नवा रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (NRDA) ने तुता गांव के 35 मकानों पर अतिक्रमण संबंधी नोटिस चस्पा कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों में चिंता और असमंजस का माहौल है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 04 Jul 2026, 01:07 PM · अपडेट: 05 Jul 2026, 03:58 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राजधानी रायपुर से लगे तुता गांव में एक बार फिर जमीन और आवास को लेकर विवाद गहरा गया है। नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब नवा रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (NRDA) ने तुता गांव के 35 मकानों पर अतिक्रमण संबंधी नोटिस चस्पा कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों में चिंता और असमंजस का माहौल है।

प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा आरोप  

प्राधिकरण ने अतिक्रमण का लगाया आरोप NRDA की ओर से 30 जून को जारी नोटिस में संबंधित परिवारों पर प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। नोटिस में सभी प्रभावित लोगों को 6 जुलाई तक अपना पक्ष रखने और जवाब प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय तक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में प्राधिकरण एकपक्षीय कार्रवाई कर सकता है। 

ग्रामीणों में बढ़ी दहशत भविष्य को लेकर चिंता 

नोटिस के बाद ग्रामीणों में बढ़ी दहशत मकानों पर नोटिस चस्पा होने के बाद गांव के लोगों में भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। कई परिवारों का कहना है कि वे वर्षों से इसी स्थान पर रह रहे हैं और अब अचानक मिले नोटिस ने उनके सामने अपने घर और भविष्य को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कार्रवाई होती है तो उनके सामने रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। 

ग्रामीणों ने उठाए प्रशासन पर सवाल 

ग्रामीणों का दावा है कि वे पिछले 25 से 50 वर्षों से इसी स्थान पर निवास कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनके परिवार की कई पीढ़ियां यहीं पली-बढ़ी हैं और वर्षों से वे इसी इलाके को अपना स्थायी निवास मानते आए हैं। ऐसे में उनका सवाल है कि यदि यह भूमि वास्तव में अतिक्रमण की श्रेणी में आती थी, तो इतने लंबे समय तक प्रशासन और संबंधित विभागों ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। जवाब के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई फिलहाल सभी प्रभावित परिवार NRDA को निर्धारित समय के भीतर अपना जवाब देने की तैयारी कर रहे हैं।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें