Sunday, 05 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
भरोसे पर लगा दाग : बॉयफ्रेंड की मदद के लिए केयरटेकर ने मालिक के घर में की चोरी, दो साल का भरोसा टूटा छत्तीसगढ़ का गौरव शांत : अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन बैठकें नहीं, विकास भी ठप : अध्यक्ष समेत 15 सदस्यों ने सीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा परिवार में पसरा मातम : खेत की घेराबंदी करते समय करंट से मां और दो बेटों की मौत भरोसे पर लगा दाग : बॉयफ्रेंड की मदद के लिए केयरटेकर ने मालिक के घर में की चोरी, दो साल का भरोसा टूटा छत्तीसगढ़ का गौरव शांत : अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन बैठकें नहीं, विकास भी ठप : अध्यक्ष समेत 15 सदस्यों ने सीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा परिवार में पसरा मातम : खेत की घेराबंदी करते समय करंट से मां और दो बेटों की मौत
W 𝕏 f
होम रायपुर बिक्री की रकम हड़पने का आरोप : तीन कर्मचारियों पर…
रायपुर ऑटो पार्ट्स धोखाधड़ी मामला
रायपुर ऑटो पार्ट्स धोखाधड़ी मामला
रायपुर

बिक्री की रकम हड़पने का आरोप : तीन कर्मचारियों पर 14.37 लाख के गबन का मामला

रायपुर के कबीर नगर में एक ऑटो पार्ट्स कारोबारी ने अपनी दुकान के तीन कर्मचारियों पर 14.37 लाख रुपए के गबन का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर स्टॉक, बिक्री रिकॉर्ड और वित्तीय दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
04 Jul 2026, 03:35 PM
रायपुर
रायपुर के कबीर नगर इलाके में एक ऑटो पार्ट्स कारोबारी के साथ 14.37 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकान में कार्यरत तीन कर्मचारियों ने ग्राहकों को सामान बेचने के बाद बिक्री से मिली रकम दुकान के खाते में जमा करने के बजाय अपने पास रख ली।
कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फेस-1 कबीर नगर निवासी मोहम्मद अनवर इंडियन मोटर्स ऑटो पार्ट्स के नाम से दुकान संचालित करते हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि उनकी दुकान में कार्यरत मोहम्मद फाजिल, सर्वर खान और कायनात ने 11 मार्च 2025 से 5 नवंबर 2025 के बीच कई ग्राहकों को ऑटो पार्ट्स बेचे, लेकिन बिक्री से प्राप्त राशि दुकान के रिकॉर्ड में जमा नहीं की।

स्टॉक और कैश मिलान में खुला लाखों के गबन का मामला

शिकायत के मुताबिक, तीनों कर्मचारियों ने मालिक की जानकारी के बिना अलग-अलग ग्राहकों से प्राप्त कुल 14 लाख 37 हजार 226 रुपए अपने पास रख लिए। जब दुकान के स्टॉक, बिक्री के बिल और नकदी का मिलान किया गया तो हिसाब में बड़ी गड़बड़ी सामने आई। इसके बाद कारोबारी ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। प्रारंभिक जांच में पुलिस को भी बिक्री के आंकड़ों और जमा की गई रकम के बीच अंतर मिला है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

दस्तावेजों की जांच में जुटी पुलिस

मामले की जांच के तहत पुलिस अब दुकान के स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रिकॉर्ड, बिल, नकदी के हिसाब-किताब और अन्य संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है। इसके अलावा आरोपित कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। 
जांच अधिकारियों का कहना है कि सभी वित्तीय रिकॉर्ड और लेनदेन की पुष्टि के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें