Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा Strait of Hormuz: लहरों में फिर भड़का बारूद, अमेरिका ने ईरान के रॉकेट लॉन्चर उड़ाए Rahul Gandhi FIR: शुद्धिकरण यज्ञ बयान पर घिरे राहुल गांधी, FIR दर्ज, आज सड़क पर उतरेगी कांग्रेस Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा Strait of Hormuz: लहरों में फिर भड़का बारूद, अमेरिका ने ईरान के रॉकेट लॉन्चर उड़ाए Rahul Gandhi FIR: शुद्धिकरण यज्ञ बयान पर घिरे राहुल गांधी, FIR दर्ज, आज सड़क पर उतरेगी कांग्रेस
W 𝕏 f
होम गरियाबंद नुक्कड़ नाटक : एसपी वेदव्रत सिरमौर ने ग्राम बारूल…
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज को जागरूकता
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज को जागरूकता
गरियाबंद

नुक्कड़ नाटक : एसपी वेदव्रत सिरमौर ने ग्राम बारूला के बाल कलाकारों को किया सम्मानित

गरियाबंद जिले के ग्राम बारूला के छोटे बच्चों ने नुक्कड़ नाटकों के जरिए समाज में शिक्षा, नशामुक्ति, यातायात सुरक्षा और साइबर अपराध जैसे गंभीर मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य किया। इन बच्चों के प्रयासों की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने उनसे मुलाकात की और उनके काम की खुलकर प्रशंसा की।

कीर्तिमान न्यूज
16 Jun 2026, 11:32 AM
गरियाबंद
गरियाबंद जिला पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के द्वारा आज ग्राम बारूला के उन छोटे बच्चों से मुलाकात की, जो नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज को जागरूक करने की बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के इस सराहनीय प्रयास की खुलकर तारीफ की और उन्हें पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया।
ग्राम बारूला के इन बच्चों ने खेल-कूद की उम्र में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने का बीड़ा उठाया है। ये बच्चे गांव-गांव जाकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर रहे हैं। 

सोच का सराहा

इनके नाटकों के विषय मुख्य रूप से शिक्षा का महत्व, नशामुक्ति, यातायात और साइबर अपराधों से बचाव जैसे गंभीर मुद्दों पर आधारित होते हैं। बच्चों के इस सकारात्मक प्रयास की जानकारी जब गरियाबंद पुलिस अधीक्षक को मिली, तो उन्होंने खुद इन नन्हें कलाकारों से मिलने की इच्छा जताई। मुलाकात के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बच्चों से उनके नाटकों के अनुभव सुने और समाज के प्रति उनकी इस सोच को बेहतर सराहा।

बाल कलाकारों को किया पुरस्कृत

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा, "बच्चे देश का भविष्य हैं। ग्राम बारूला के इन बच्चों ने यह साबित कर दिया है कि समाज को बदलने के लिए उम्र नहीं, बल्कि एक अच्छी सोच की जरूरत होती है। पुलिस प्रशासन ऐसे हर प्रयास की सराहना करता है जो समाज को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी बाल कलाकारों को पुरस्कृत किया, ताकि उनका आत्मविश्वास और बढ़े तथा वे आगे भी इसी तरह समाज सेवा के कार्यों से जुड़े रहें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें