Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग न्यायिक हिरासत : चोरी के लोहे से खड़ी की करोड़ों …
बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में जब्त आरोपी और जेवर
बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में जब्त आरोपी और जेवर
दुर्ग

न्यायिक हिरासत : चोरी के लोहे से खड़ी की करोड़ों की दौलत, पुलिस ने खोले संगठित गिरोह के राज

दुर्ग में भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी संजय सिंह के लॉकर से करीब 50 लाख रुपये के जेवर और लगभग 3 करोड़ रुपये की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं। मामले में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 250 टन स्क्रैप समेत कुल 3.22 करोड़ रुपये की सामग्री जब्त की गई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Jun 2026, 10:04 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 02:11 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

दुर्ग जिले में भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी के मामले में पुलिस की जांच लगातार नए खुलासे कर रही है। इस संगठित नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत गिरफ्तार तीन आरोपियों की सात दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

जांच के दौरान पुलिस को चोरी से अर्जित रकम के निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। मुख्य आरोपी संजय सिंह से पूछताछ में सामने आया कि अवैध तरीके से कमाए गए पैसों को जमीन, मकान और सोने-चांदी के आभूषणों में लगाया गया था। इसके बाद पुलिस ने उसके लॉकर की जांच की, जहां से लगभग 50 लाख रुपए मूल्य के जेवर और करीब 3 करोड़ रुपए की संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए।

मामले का खुलासा

पुलिस के अनुसार, मामले का खुलासा 26 मई 2026 को हुई एक सूचना के बाद हुआ था। सूचना मिली थी कि भिलाई के हथखोज इलाके में स्थित ए.के. ट्रेडर्स परिसर में बड़ी मात्रा में संदिग्ध स्क्रैप जमा किया गया है। जांच में पता चला कि फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में बीएसपी से चोरी किया गया लोहा बाहर भेजा जा रहा था। छापेमारी के दौरान कई ट्रकों और हाईवा वाहनों में लोहे की प्लेटें, बीम कटिंग और अन्य स्क्रैप सामग्री लोड मिली। जांच में यह भी सामने आया कि चोरी किए गए लोहे को व्यवस्थित तरीके से एकत्र कर विभिन्न स्थानों पर बेचा जा रहा था।

250 टन स्क्रैप और करोड़ों की सामग्री जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 250 टन लोहे की प्लेट, बीम कटिंग और अन्य स्क्रैप सामग्री जब्त की। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा परिवहन और लोडिंग में इस्तेमाल होने वाले वाहन तथा मशीनें भी जब्त की गईं। कुल जब्ती का मूल्य करीब 3.22 करोड़ रुपये आंका गया है।

इस मामले में पहले ही नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि मुख्य आरोपी संजय सिंह फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस टीम उत्तर प्रदेश पहुंची और देवरिया से उसे गिरफ्तार किया गया। 16 जून को गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे सात दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान अमित शर्मा उर्फ कैलाश शर्मा और आकाश कुमार सिंह की संलिप्तता भी सामने आई, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने चोरी किए गए लोहे की बिक्री और उससे प्राप्त धनराशि को संपत्तियों में निवेश करने की बात स्वीकार की है।

घटनास्थल पर कराया गया घटनाक्रम का पुनर्निर्माण

जांच को मजबूत करने के लिए पुलिस आरोपियों को खुर्सीपार गेट से एसएमएस-3 तक विभिन्न स्थानों पर लेकर गई, जहां पूरे घटनाक्रम का पुनर्निर्माण कराया गया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। इस दौरान स्क्रैप परिवहन में उपयोग किए गए वाहनों की फर्जी नंबर प्लेटें भी बरामद की गईं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों की विस्तृत जांच जारी है। जरूरत पड़ने पर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। फिलहाल इस मामले में कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच आगे बढ़ रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें