Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय पढ़ाई के साथ अपराध : किराए की कार बेचकर फिर चुरा …
भिंड में वाहन चोरी गैंग के तीन छात्र गिरफ्तार
भिंड में वाहन चोरी गैंग के तीन छात्र गिरफ्तार
राष्ट्रीय

पढ़ाई के साथ अपराध : किराए की कार बेचकर फिर चुरा लेते थे, छात्र गैंग का हैरान करने वाला खुलासा

मध्य प्रदेश के भिंड में बरोही थाना पुलिस और साइबर सेल ने वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है। आरोपी SSC-CGL और LLB की पढ़ाई कर रहे थे तथा फर्जी दस्तावेज और GPS की मदद से किराए की कारें सस्ते दामों में बेचकर बाद में दोबारा चोरी कर लेते थे। पुलिस ने चोरी की कार, फर्जी आरसी और नकदी बरामद की है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 02 Aug 2026, 12:12 PM · अपडेट: 07 Aug 2026, 06:43 AM
भिंड
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पुलिस ने एक ऐसे वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसके सदस्य प्रतियोगी परीक्षाओं और कानून की पढ़ाई कर रहे छात्र निकले। बरोही थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की कार, फर्जी रजिस्ट्रेशन कार्ड (आरसी) और नकदी बरामद की गई है। जांच में सामने आया कि गिरोह फर्जी दस्तावेजों और तकनीक का इस्तेमाल कर वाहन बेचने और दोबारा चोरी करने का संगठित खेल चला रहा था।
पुलिस के अनुसार, पवन भदौरिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति ने इलाज के लिए पैसों की जरूरत बताकर अपनी वैगनआर कार बेचने की बात कही। चार लाख रुपए में सौदा तय हुआ, जिसमें पवन ने 1.68 लाख रुपए अग्रिम दिए। एक हजार रुपए के ई-स्टाम्प पर नोटरी भी कराई गई। आरोपी ने वाहन का रजिस्ट्रेशन कार्ड और आधार कार्ड की फोटो कॉपी देकर बाकी रकम बाद में लेने और वाहन ट्रांसफर कराने का भरोसा दिलाया। 26 जुलाई की रात पवन ने कार अपने घर के बाहर खड़ी की थी, लेकिन अगली सुबह वाहन गायब मिला। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने वाहन चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रतियोगी परीक्षा और कानून की पढ़ाई कर रहे थे आरोपी

जांच के दौरान पुलिस ने मयंक राठौर, प्रशांत राठौर और धर्मेंद्र रावत को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, मयंक एसएससी-सीजीएल परीक्षा की तैयारी कर रहा था, जबकि प्रशांत एलएलबी अंतिम वर्ष का छात्र है। धर्मेंद्र रावत समेत कुल पांच लोगों ने मिलकर फर्जी दस्तावेजों और तकनीकी तरीकों की मदद से वाहन चोरी और दोबारा बिक्री का नेटवर्क तैयार किया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई कार, फर्जी आरसी और 30 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

किराए की लग्जरी कार बेचते, फिर GPS के सहारे दोबारा चुरा लेते थे

 पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने महंगे शौक और घूमने-फिरने का खर्च पूरा करने के लिए यह गिरोह बनाया था। उनका तरीका बेहद सुनियोजित था। सबसे पहले वे किराए पर लग्जरी वाहन लेते थे। इसके बाद फर्जी दस्तावेज तैयार कर वाहन को कम कीमत में किसी तीसरे व्यक्ति को बेच देते थे। वाहन में लगे जीपीएस की मदद से उसकी लोकेशन पर नजर रखते थे। करीब एक सप्ताह के भीतर वही कार दोबारा चोरी कर लेते थे। बाद में खरीदार से समझौता कर पैसों का निपटारा भी कर लेते थे।

अन्य चोरी का भी किया खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बरोही के खुर्द क्षेत्र और भिंड शहर के बीटीआई इलाके से एक अन्य कार चोरी करने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के साथ यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क के जरिए अब तक कितने वाहन चोरी कर बेचे गए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें