Wednesday, 09 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Accident News: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, हॉस्टल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Online Fraud: IPO में पैसा दोगुना करने का झांसा, असिस्टेंट मैनेजर से 23.30 लाख की ऑनलाइन ठगी Truck Accident Chhattisgarh: सरगोड़ नाले में गिरा सीमेंट भरा ट्रक, अंधेरे और बिना रेलिंग की पुलिया लील रही जिंदगियां CG Breaking News: गरियाबंद के निजी क्लीनिक में युवक की मौत पर बवाल, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने बैठाई जांच Bhilai News: गटर की सफाई के दौरान मिला 3 दिन का नवजात, पुलिस ने शुरू की जांच Sagar Poisonous Liquor Case: मौतों के आंकड़ों पर उलझा तंत्र, सरकार, प्रशासन और विपक्ष के दावों में भारी अंतर Accident News: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, हॉस्टल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Online Fraud: IPO में पैसा दोगुना करने का झांसा, असिस्टेंट मैनेजर से 23.30 लाख की ऑनलाइन ठगी Truck Accident Chhattisgarh: सरगोड़ नाले में गिरा सीमेंट भरा ट्रक, अंधेरे और बिना रेलिंग की पुलिया लील रही जिंदगियां CG Breaking News: गरियाबंद के निजी क्लीनिक में युवक की मौत पर बवाल, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने बैठाई जांच Bhilai News: गटर की सफाई के दौरान मिला 3 दिन का नवजात, पुलिस ने शुरू की जांच Sagar Poisonous Liquor Case: मौतों के आंकड़ों पर उलझा तंत्र, सरकार, प्रशासन और विपक्ष के दावों में भारी अंतर
W 𝕏 f
होम दुर्ग संभाग Online Fraud: IPO में पैसा दोगुना करने का झांसा, …
Case of ₹23 lakh online fraud in IPO scam(Image Source: AI Photo)
Case of ₹23 lakh online fraud in IPO scam(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING दुर्ग संभाग

Online Fraud: IPO में पैसा दोगुना करने का झांसा, असिस्टेंट मैनेजर से 23.30 लाख की ऑनलाइन ठगी

Online Fraud: भिलाई में शेयर और IPO ट्रेडिंग में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर एक असिस्टेंट मैनेजर से 23 लाख 30 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने WhatsApp के जरिए संपर्क कर निवेश का लालच दिया और अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करवा लिए। शिकायत के बाद स्मृति नगर चौकी पुलिस ने BNS की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
09 Sep 2026, 03:59 PM
भिलाई
Online Fraud: भिलाई में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। शेयर मार्केट और IPO ट्रेडिंग में रकम लगाने पर दोगुना पैसा लौटाने का लालच देकर एक निजी कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर से 23 लाख 30 हजार रुपए ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर स्मृति नगर चौकी पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, चौहान ग्रीनवैली जुनवानी निवासी जितेंद्र कुमार वासनिक (52) भिलाई स्टील प्लांट की नंदिनी लाइम स्टोन माइंस में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 29 दिसंबर 2025 को उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप के जरिए ट्रेडिंग से जुड़ा लिंक और मैसेज भेजा था।

निवेश पर दोगुना रिटर्न का दिया भरोसा

जितेंद्र ने जब उस व्यक्ति से संपर्क किया तो उसने खुद को शेयर बाजार और ट्रेडिंग से जुड़ा हुआ बताया। आरोपी ने शेयर और IPO में निवेश करने पर कम समय में रकम दोगुनी होने का भरोसा दिलाया। ज्यादा मुनाफे के लालच में आकर जितेंद्र उसकी बातों में आ गए। इसके बाद आरोपी के बताए बैंक खातों में रकम जमा करने का सिलसिला शुरू हो गया। जितेंद्र ने 6 जनवरी 2026 को पहली बार अपने भारतीय स्टेट बैंक खाते से योनो ऐप के माध्यम से 50 हजार रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में कई बार पैसे जमा कराए गए।

12 फरवरी तक जमा किए 23.30 लाख रुपए

शिकायत के मुताबिक, 12 फरवरी 2026 तक जितेंद्र ने आरोपी के बताए खातों में कुल 23 लाख 30 हजार रुपए निवेश के नाम पर जमा कर दिए। लेकिन इसके बाद उन्हें न तो कोई मुनाफा मिला और न ही उनकी मूल रकम वापस की गई। जब लंबे समय तक कोई राशि वापस नहीं मिली तो उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने 7 सितंबर 2026 को स्मृति नगर चौकी पहुंचकर पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शुरू की जांच

शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी का मामला पाए जाने पर अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी की पहचान और पूरे मामले की जांच में जुटी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें