Thursday, 15 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: सूरजपुर में बंद अस्पताल के बाहर प्रसव, स्वास्थ्य विभाग ने दो कर्मचारियों को किया निलंबित Road Construction: रायपुर में डामर महंगा होने से 6 सड़कों का काम अटका, दरें बढ़ाने निगम ने लिखा पत्र CG News: तेज रफ्तार पिकअप का कहर, विधायक के भाई समेत तीन लोगों की मौत Chhattisgarh News: खेत में बिछे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत Kanpur Robbery: बीजेपी नेता के फार्म हाउस में 32 लाख की डकैती, एक्शन में सीएम योगी, थाना प्रभारी सस्पेंड Dhamtari News: घर में घुसा तेंदुआ, तीन ग्रामीण घायल दो की हालत गंभीर CG News: सूरजपुर में बंद अस्पताल के बाहर प्रसव, स्वास्थ्य विभाग ने दो कर्मचारियों को किया निलंबित Road Construction: रायपुर में डामर महंगा होने से 6 सड़कों का काम अटका, दरें बढ़ाने निगम ने लिखा पत्र CG News: तेज रफ्तार पिकअप का कहर, विधायक के भाई समेत तीन लोगों की मौत Chhattisgarh News: खेत में बिछे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत Kanpur Robbery: बीजेपी नेता के फार्म हाउस में 32 लाख की डकैती, एक्शन में सीएम योगी, थाना प्रभारी सस्पेंड Dhamtari News: घर में घुसा तेंदुआ, तीन ग्रामीण घायल दो की हालत गंभीर
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Missile Man of India . डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की ज…
APJ Abdul Kalam Jayanti Tribute by OP Choudhary(Image Source: Social Media)
APJ Abdul Kalam Jayanti Tribute by OP Choudhary(Image Source: Social Media)
राज्य सरकार

Missile Man of India . डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर OP चौधरी ने किया नमन, गिनाए योगदान

Missile Man of India: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने डॉ. कलाम के वैज्ञानिक योगदान, सादगी और राष्ट्रसेवा को याद करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी युवाओं को शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।

स
प्रकाशित: 15 Oct 2026, 07:25 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Missile Man of India: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने देश के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न से सम्मानित महान वैज्ञानिक और श्मिसाइल मैनश् के नाम से विख्यात डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, वैज्ञानिक नवाचार, सादगी, अनुशासन और उच्च नैतिक मूल्यों का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से भारत को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि डॉ. कलाम ने भारत के अंतरिक्ष एवं रक्षा अनुसंधान कार्यक्रमों को सशक्त बनाने में ऐतिहासिक योगदान दिया। 

स्वदेशी मिसाइल तकनीक से मजबूत की भारत की सामरिक ताकत

स्वदेशी मिसाइल तकनीक के विकास और देश की सामरिक क्षमताओं को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वैज्ञानिक के रूप में उनकी उपलब्धियों ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई। देश के सर्वाेच्च संवैधानिक पद पर रहते हुए भी उनकी सादगी, विनम्रता और जनसामान्य से आत्मीय जुड़ाव ने उन्हें जन-जन का प्रिय राष्ट्रपति बनाया। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का दृढ़ विश्वास था कि किसी भी राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य उसकी युवा शक्ति, शिक्षा, विज्ञान और नवाचार पर निर्भर करता है। 

डॉ. कलाम के सपनों से जुड़ा विकसित भारत का संकल्प

उन्होंने जीवनभर विद्यार्थियों और युवाओं को बड़े सपने देखने, निरंतर परिश्रम करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति, लगन और समर्पण से असाधारण उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण का संकल्प डॉ. कलाम के विचारों और सपनों से गहराई से जुड़ा हुआ है। विज्ञान, तकनीक, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत का निर्माण ही उनके प्रति सच्चा सम्मान होगा। 

विचार और राष्ट्रसेवा की भावना सदैव युवाओं को करती रहेगी प्रेरित

उनके विचार आज भी देश के करोड़ों युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा देते हैं। चौधरी ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उनकी वैज्ञानिक उपलब्धियां, प्रेरणादायी विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव हमारी अमूल्य धरोहर रहेंगे। आने वाली पीढ़ियां उनके जीवन से प्रेरणा लेकर ज्ञान, कौशल, नवाचार और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करती रहेंगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें