Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: 4 करोड़ रुपए की मांग और मारपीट का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 पर केस Datia Silver Seizure: आगरा से नागपुर ले जाई जा रही 286 किलो चांदी डगरई टोल प्लाजा पर जब्त, ड्राइवर हिरासत में Bilaspur News: कार न मिलने से नाराज 12वीं के छात्र ने रील देखकर रची खुद के अपहरण की साजिश, डेढ़ लाख की मांगी फिरौती Durg Food Department: 115 किलो मिलावटी और बासी मिठाइयां नष्ट, कई बड़े प्रतिष्ठान रडार पर Chhattisgarh Weather: चक्रवाती तूफान मुरासु का असर, 8 जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट, जल्द बढ़ेगी ठंड Dongargaon Nagar Panchayat: बकाया भुगतान न करने पर कोर्ट के आदेश से फायर ब्रिगेड, ट्रैक्टर और क्रेन कुर्क Raipur Crime News: 4 करोड़ रुपए की मांग और मारपीट का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 पर केस Datia Silver Seizure: आगरा से नागपुर ले जाई जा रही 286 किलो चांदी डगरई टोल प्लाजा पर जब्त, ड्राइवर हिरासत में Bilaspur News: कार न मिलने से नाराज 12वीं के छात्र ने रील देखकर रची खुद के अपहरण की साजिश, डेढ़ लाख की मांगी फिरौती Durg Food Department: 115 किलो मिलावटी और बासी मिठाइयां नष्ट, कई बड़े प्रतिष्ठान रडार पर Chhattisgarh Weather: चक्रवाती तूफान मुरासु का असर, 8 जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट, जल्द बढ़ेगी ठंड Dongargaon Nagar Panchayat: बकाया भुगतान न करने पर कोर्ट के आदेश से फायर ब्रिगेड, ट्रैक्टर और क्रेन कुर्क
W 𝕏 f
होम › भाजपा › OP Choudhary: पूर्व छात्रों की पहल लाई रंग, बागबा…
0:00
Ground-breaking ceremony for building construction (Image Source: Keertiman Media)
भाजपा

OP Choudhary: पूर्व छात्रों की पहल लाई रंग, बागबाहरा के सरस्वती शिशु मंदिर में बनेगा स्मृति भवन

OP Choudhary: सरस्वती शिशु मंदिर बागबाहरा में स्मृति भवन निर्माण का भूमि पूजन संपन्न हुआ। पूर्व छात्रों ने अब तक 32 लाख रुपये का सहयोग दिया है। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 5 लाख रुपये देने की घोषणा की, वहीं सांसद रूपकुमारी चौधरी की निधि से कक्ष निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत हुए।

म
प्रकाशित: 05 Nov 2026, 10:28 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
OP Choudhary: सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागबाहरा में मंगलवार को स्मृति भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी शामिल हुए। उन्होंने विधिवत भूमि पूजन कर स्मृति भवन निर्माण की शुरुआत की और अपनी ओर से 5 लाख रुपये सहयोग देने की घोषणा की। वहीं विद्यालय के पूर्व छात्रों ने भवन निर्माण के लिए अब तक 32 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की है। इसके साथ ही महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी की सांसद निधि से विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 10 लाख रुपये का सहयोग भी मिला है। इस कक्ष का भूमि पूजन भी वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया।

भव्य स्वागत के साथ विद्यालय पहुंचे वित्त मंत्री

मुख्य अतिथि ओ.पी. चौधरी का श्री दुर्गा मंदिर के समीप कार्यकर्ताओं एवं विद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार और कार्यकर्ताओं के उत्साह एवं आत्मीयता से अभिभूत होकर चौधरी स्वयं वाहन से नीचे उतरे और कार्यकर्ताओं के साथ पैदल ही विद्यालय पहुंचे। विद्यालय के मुख्य द्वार पर उनका दुपट्टा एवं गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने विधिवत भूमि पूजन किया।

लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प और मेहनत से मिलती है सफलता : ओ.पी. चौधरी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने युवाओं एवं विद्यार्थियों का आह्वान किया कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य का स्पष्ट निर्धारण और उसके प्रति दृढ़ संकल्प आवश्यक है। उन्होंने अपने छात्र जीवन से लेकर भारतीय प्रशासनिक सेवा तक के संघर्षपूर्ण सफर को साझा किया। उन्होंने बताया कि मात्र 11 वर्ष की आयु में ही उन्होंने आईएएस अधिकारी बनने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया था। अनेक विपरीत परिस्थितियों के बावजूद निरंतर परिश्रम और संकल्प के बल पर उन्होंने अपना लक्ष्य हासिल किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और मेहनत हो तो सफलता अवश्य मिलती है। इस अवसर पर उन्होंने स्मृति भवन निर्माण के लिए अपनी ओर से 5 लाख रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की।

पूर्व छात्र विद्यालय की अमूल्य धरोहर : डॉ. देवनारायण साहू

मुख्य वक्ता सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रांत के संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूर्व छात्र किसी भी विद्यालय की अमूल्य धरोहर होते हैं। उनके समर्पण, सहयोग एवं आत्मीय जुड़ाव से ही विद्यालय बड़े लक्ष्य प्राप्त करने में सक्षम होता है। उन्होंने स्मृति भवन निर्माण के लिए पूर्व छात्रों द्वारा किए जा रहे सहयोग की सराहना की। विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व प्रांतीय सचिव विवेक सक्सेना ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परंपरा तथा पूर्व छात्रों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

भूमिपूजन करते ओ.पी. चौधरी
पूर्व छात्रों ने दिया 32 लाख का सहयोग, दानदाताओं का सम्मान

समारोह का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष पूर्व छात्रों का विद्यालय के प्रति समर्पण और सहयोग रहा। स्मृति भवन निर्माण के लिए पूर्व छात्रों द्वारा अब तक 32 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की जा चुकी है। इस अवसर पर अपने परिजनों की स्मृति में भवन में कक्ष निर्माण के लिए सहयोग देने वाले पूर्व छात्र दानदाताओं को स्मृति चिह्न एवं शाल भेंटकर सम्मानित किया गया।
विशेष उल्लेखनीय रहा कि सरस्वती शिशु मंदिर अकलतरा के पूर्व छात्र गोपेश तुलस्यान ने भी बागबाहरा विद्यालय से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े नहीं होने के बावजूद स्मृति भवन निर्माण के लिए 51 हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया। उनका यह योगदान सरस्वती शिशु मंदिर की संस्कार परंपरा और पूर्व छात्रों के बीच आत्मीय संबंधों का प्रेरणादायी उदाहरण बना।

सांसद निधि से अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 10 लाख

विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी द्वारा सांसद निधि से 10 लाख रुपये का सहयोग प्रदान किया गया है। इस अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य का भूमि पूजन भी मुख्य अतिथि ओ.पी. चौधरी के करकमलों से संपन्न हुआ। इससे विद्यालय में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा।

स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष रामभरोसा सोनी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रांतीय सचिव विवेक सक्सेना उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में जोगेन्द्र सिंह, प्रशांत अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, मनीष श्रीश्रीमाल, रूपेश तिवारी, विकास बग्गा, आकाश जैन, नितेश जैन एवं सुमीत अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय संचालन समिति की ओर से मुख्य अतिथि वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को स्मृति चिह्न एवं शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें विद्यालय के आगामी स्वर्ण जयंती महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। कार्यक्रम का संचालन बहिन अमृता साहू एवं विद्यालय के व्यवस्थापक राहुल अग्रवाल ने किया। अतिथि परिचय एवं आभार प्रदर्शन विद्यालय संचालन समिति के सचिव एवं व्यवस्थापक राहुल अग्रवाल द्वारा किया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें