Thursday, 10 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन
W 𝕏 f
होम शिक्षा आदेश : छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूल संविदा भर्ती …
आत्मानंद स्कूल भर्ती पर DPI द्वारा रोक का आदेश जारी
आत्मानंद स्कूल भर्ती पर DPI द्वारा रोक का आदेश जारी
शिक्षा

आदेश : छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूल संविदा भर्ती स्थगित, अब परीक्षा से होगा चयन

छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में चल रही संविदा भर्ती प्रक्रिया पर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने रोक लगा दी है। अब जिला स्तर पर होने वाली भर्ती पूरी तरह स्थगित कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत भर्ती प्रक्रिया केंद्रीयकृत परीक्षा के माध्यम से की जाएगी, जिसमें पहले राज्य स्तर पर परीक्षा होगी और फिर मेरिट लिस्ट के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
31 May 2026, 10:56 AM
रायपुर

छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में चल रही संविदा भर्ती प्रक्रिया पर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। प्रदेश के सभी जिलों में जारी भर्ती प्रक्रियाएं अब फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं।

DPI द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अब आत्मानंद स्कूलों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर होने वाली भर्ती जिला स्तर पर नहीं की जाएगी। सभी जिलों में चल रही चयन प्रक्रियाओं को रोक दिया गया है और आगे की कार्रवाई राज्य स्तर के निर्णय के बाद ही होगी।

नए आदेश के तहत भर्ती प्रक्रिया अब पूरी तरह केंद्रीयकृत प्रणाली से की जाएगी। पहले राज्य स्तर पर परीक्षा आयोजित होगी, जिसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस मेरिट लिस्ट को DPI द्वारा सभी जिलों को भेजा जाएगा, और उसी आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी।

पारदर्शिता को लेकर उठे सवालों के बाद फैसला

सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से चयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी और सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सकेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिक्षा विभाग को संविदा भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और पारदर्शिता को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के बाद यह बड़ा निर्णय लिया गया है। सरकार का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करना बताया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया स्थगित होने के बाद अब नए सिरे से परीक्षा कैलेंडर तैयार किया जाएगा। संभावना है कि DPI जल्द ही परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर सकता है। फिलहाल इस संबंध में कोई अंतिम आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

कलेक्टर स्तर की निगरानी व्यवस्था भी खत्म

नई व्यवस्था लागू होने के बाद जिला कलेक्टरों के माध्यम से होने वाली भर्ती प्रक्रिया भी समाप्त हो जाएगी। इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को आधिकारिक पत्र भेजकर सूचित कर दिया गया है।

आत्मानंद स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया में यह बड़ा बदलाव राज्य में शिक्षा व्यवस्था की चयन प्रणाली को केंद्रीकृत और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब सभी अभ्यर्थियों की नजर DPI द्वारा जारी होने वाले नए परीक्षा शेड्यूल पर टिकी हुई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें