Monday, 22 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
मामला पहुंचा हाईकोर्ट : वीडियो वायरल होने के बाद भी क्यों नहीं किया गिरफ्तार? जनहित याचिका में पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल लखनऊ में बड़ा हादसा : अलीगंज के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई छात्रों के फंसे होने की आशंका, सीएम योगी ने संभाला मोर्चा रोजगार की संकट : नौकरी छूटते ही बिजली लाइन पर चढ़ा कर्मचारी नोटिस : अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल, कुसमी के 52 परिवार पहुंचे एसडीएम के दरबार जांच की मांग : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI में दाखिल हुई याचिका रफ्तार का कहर : रायपुर में दो युवकों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा मामला पहुंचा हाईकोर्ट : वीडियो वायरल होने के बाद भी क्यों नहीं किया गिरफ्तार? जनहित याचिका में पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल लखनऊ में बड़ा हादसा : अलीगंज के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई छात्रों के फंसे होने की आशंका, सीएम योगी ने संभाला मोर्चा रोजगार की संकट : नौकरी छूटते ही बिजली लाइन पर चढ़ा कर्मचारी नोटिस : अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल, कुसमी के 52 परिवार पहुंचे एसडीएम के दरबार जांच की मांग : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI में दाखिल हुई याचिका रफ्तार का कहर : रायपुर में दो युवकों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा
W 𝕏 f
होम मनोरंजन OTT धमाका : जून के आखिरी हफ्ते OTT पर होगी कंटेंट…
OTT पर होगी कंटेंट की बारिश
OTT पर होगी कंटेंट की बारिश
मनोरंजन

OTT धमाका : जून के आखिरी हफ्ते OTT पर होगी कंटेंट की बारिश

जून के आखिरी हफ्ते में OTT प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। 23 से 28 जून के बीच Netflix, Prime Video, JioHotstar और Sony LIV पर कई चर्चित फिल्में, वेब सीरीज और रियलिटी शोज रिलीज होंगे।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
22 Jun 2026, 02:50 PM
मुंबई

अगर आप नई फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो जून का आखिरी सप्ताह आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। 23 जून से 28 जून के बीच Netflix, Prime Video, JioHotstar और Sony LIV जैसे प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई चर्चित फिल्में, वेब सीरीज और रियलिटी शोज रिलीज होने जा रहे हैं। इनमें हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 3, ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 और अवतार: फायर एंड ऐश जैसी बड़ी रिलीज शामिल हैं।

23 जून ग्राम चिकित्सालय सीजन 2

Prime Video पर 23 जून को 'ग्राम चिकित्सालय' का दूसरा सीजन स्ट्रीम होगा। इस सीरीज में अमोल पाराशर, आनंदेश्वर द्विवेदी, आकांक्षा रंजन कपूर और विनय पाठक मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। नए सीजन में डॉ. प्रभात की कहानी आगे बढ़ेगी, जो गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को दोबारा शुरू करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान उन्हें कई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

24 जून अवतार फायर एंड ऐश

दुनियाभर में लोकप्रिय 'अवतार' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' 24 जून को JioHotstar पर रिलीज होगी। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए यह बड़ी रिलीज मानी जा रही है।

26 जून परफेक्ट फैमिली सीजन 2

Sony LIV पर 26 जून को 'परफेक्ट फैमिली' का दूसरा सीजन दस्तक देगा। यह सीरीज एक ऐसे परिवार की कहानी है, जो आपसी मतभेदों और रिश्तों की उलझनों के बीच थेरेपी और नई परिस्थितियों का सामना करता है।

26 जून Prime Video पर नया रियलिटी शो 'अलायंस'

Prime Video पर 26 जून से 'अलायंस' नाम का नया रियलिटी शो शुरू होगा। इस शो को अभिनेता कुणाल खेमू होस्ट करेंगे। इसमें कुल 42 एपिसोड होंगे और इसे OTT का पहला डेली रियलिटी शो बताया जा रहा है।

26 जून Netflix पर रितेश देशमुख की हिस्टोरिकल ड्रामा

रितेश देशमुख की चर्चित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 26 जून को Netflix पर रिलीज होगी। सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब यह फिल्म OTT दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। फिल्म में रितेश देशमुख के साथ जेनेलिया, संजय दत्त, विद्या बालन, भाग्यश्री और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें