Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › ओडिशा से लाई जा रही 33 लाख से अधिक की गांजा खेप ज…
60 किलो गांजा जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
60 किलो गांजा जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद

ओडिशा से लाई जा रही 33 लाख से अधिक की गांजा खेप जब्त, तीन अगल-अलग मामलों में 6 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस ने कोमाखान और सिंघोड़ा थाना क्षेत्रों में तीन अलग-अलग कार्रवाइयों के दौरान 60 किलो से अधिक गांजा जब्त कर 6 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने गांजे के साथ कार, मोटरसाइकिल और मोबाइल समेत करीब 33.86 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर मुंगेली, नागपुर और अमरावती जा रहे थे।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 24 Aug 2026, 07:49 AM · अपडेट: 02 Oct 2026, 08:50 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ में अवैध गांजा की तस्करी के खिलाफ पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। उच्च अधिकारियों से मिले सख्त निर्देशों के बाद पुलिस ने "एंड-टू-एंड" और फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के साथ-साथ सोर्स और डेस्टिनेशन प्वाइंट्स पर निगरानी बढ़ा दी है। इसी कड़ी में महासमुंद जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने तीन बड़ी कार्रवाइयों में कुल 60 किलो से अधिक गांजे के साथ 6 आरोपियों को धर दबोचा। इन मामलों में वाहनों और मोबाइलों समेत करीब 33 लाख 86 हजार रुपये की कुल संपत्ति जब्त की गई है।

स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े तस्कर धरे गए

थाना कोमाखान पुलिस को सटीक मुखबिर से सूचना मिली कि कोमाखान रेलवे स्टेशन के पास तीन लोग अवैध गांजा लेकर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राहुल साहू (25 वर्ष) और आयुष यादव (20 वर्ष), दोनों निवासी पथरिया (जिला मुंगेली) बताए। इनके साथ एक विधि से संघर्षरत बालक (अपचारी बालक) भी शामिल था। तस्करों ने स्वीकार किया कि वे यह गांजा रामपुर (ओडिशा) से खरीदकर मुंगेली ले जा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 11.420 किलोग्राम गांजा (कीमत ₹5.71 लाख) और 2 मोबाइल फोन जब्त किए। कुल ₹6.31 लाख की जब्ती के साथ आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(II)(B) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।

गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी 
कार की डिक्की से 16.89 लाख का गांजा बरामद

सिंघोड़ा थाना पुलिस को एनएच-53 पर मिली। मुखबिर से खबर मिली थी कि एक ग्रे रंग की टोयोटा कार (MH 02 CW 9924) में ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते गांजा ले जाया जा रहा है। पुलिस ने रेहटीखोल के पास नाकाबंदी कर कार को रोका। कार चालक ने अपना नाम महेश रेड्डी (36 वर्ष), निवासी बिदर (कर्नाटक) बताया। कार की तलाशी लेने पर डिक्की में छिपाकर रखा गया 33.780 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग 16.89 लाख रुपये है। आरोपी ने बताया कि वह यह खेप बलांगीर (ओडिशा) से नागपुर (महाराष्ट्र) ले जा रहा था। पुलिस ने कार, मोबाइल और गांजा मिलाकर कुल ₹19.19 लाख की संपत्ति जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गांजा ले जा रहे अमरावती के दो तस्कर गिरफ्तार

सिंघोड़ा पुलिस ने ही एक अन्य मामले में एनएच-53 स्थित ग्राम गनियारीपाली के पास नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध यूनिकॉर्न मोटरसाइकिल (MH 27 DM 0691) को रोका। बाइक सवार कलीम शेख (33 वर्ष) और पीछे बैठे राजेश धुनधरे (24 वर्ष), दोनों निवासी अमरावती (महाराष्ट्र) के पास मौजूद पीठ्ठू बैगों की तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से 15.720 किलोग्राम गांजा (कीमत ₹7.86 लाख) मिला। आरोपियों ने स्वीकारा कि वे यह मादक पदार्थ बिनका, जिला सोनपुर (ओडिशा) से अमरावती ले जा रहे थे। पुलिस ने गांजे के साथ मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल जब्त कर कुल ₹8.36 लाख की संपत्ति सीज की। पुलिस ने सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल में जुटी है कि ओडिशा में गांजा सप्लाई करने वाले मुख्य सरगना कौन हैं और छत्तीसगढ़ के रास्ते इसे किन-किन राज्यों में खपाने की योजना थी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें