Friday, 07 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम महासमुंद पालिका की सामान्य बैठक : दर्री तालाब बनेगा पर्यटन…
महासमुंद नगर पालिका परिषद की सामान्य बैठक
महासमुंद नगर पालिका परिषद की सामान्य बैठक
महासमुंद

पालिका की सामान्य बैठक : दर्री तालाब बनेगा पर्यटन स्थल, पेयजल और पेंशन पर अहम फैसले

महासमुंद नगर पालिका परिषद की सामान्य बैठक में पेयजल व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों सहित कई मुद्दों पर निर्णय लिए गए। दर्री तालाब को सौंदर्यीकरण कर शहर के प्रमुख पर्यटन और विश्राम स्थल के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को भी परिषद ने सहमति दी।

कीर्तिमान न्यूज
07 Aug 2026, 08:59 AM
महासमुंद
नगर पालिका परिषद महासमुंद की सामान्य बैठक गुरुवार को नगर पालिका के सभाकक्ष में अध्यक्ष निखिलकांत साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ शर्मा ने परिषद के सभी सम्मानित सदस्यों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के स्वागत उद्बोधन के साथ किया। बैठक में शहर के समग्र विकास, जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और नागरिकों के कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य केवल प्रशासन चलाना नहीं है, बल्कि हर नागरिक के जीवन को सुगम, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाना है। उन्होंने कहा कि महासमुंद हमारा साझा घर है और इस घर को सुंदर, स्वच्छ और विकसित बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। 

आर्थिक मदद के लिए भटकना ना पड़े 

अध्यक्ष ने कहा कि विकास तभी सार्थक है जब वह अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। गरीब, वृद्ध, विधवा और जरूरतमंद परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिले यह हमारी प्राथमिकता है। इसी सोच के साथ सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अंतर्गत वृद्धावस्था, विधवा एवं अन्य पेंशन योजनाओं के नए आवेदनों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र स्वीकृति देने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के प्रकरणों पर भी त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए ताकि संकट की घड़ी में किसी परिवार को आर्थिक मदद के लिए भटकना न पड़े।

नागरिकों को ना हो पेयजल की समस्या 

अध्यक्ष ने कहा कि शहर की पहचान उसकी स्वच्छता, पानी और सार्वजनिक स्थलों से बनती है। इसी कड़ी में फिल्टर प्लांट बेलसोडा एवं इंटेकवेल मुढ़ेना में स्थापित जल प्रदाय योजनाओं के उपकरण, ट्रांसफार्मर एवं मोटर पंपों की मरम्मत एवं रखरखाव को प्राथमिकता से कराने का निर्णय लिया गया। ताकि, गर्मी के मौसम में नागरिकों को पेयजल की कोई समस्या न हो। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए गौरव का अवसर है। इसे पूरे उत्साह और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जाएंगी। जिसमें सामाजिक संगठन और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान वार्डों, मुख्य चौराहों, स्मारकों के समक्ष ध्वजारोहण करने वाले पार्षदों की सूची भी साझा की गई। 

दर्री तालाब के सौंदर्यीकरण की योजना

बैठक में अध्यक्ष साहू ने एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने कहा कि शहर के चार वार्डों के मध्य स्थित दर्री तालाब को सौंदर्यीकरण के माध्यम से शहर का प्रमुख पर्यटन और विश्राम स्थल बनाया जाएगा। तालाब के किनारे हरियाली, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश और सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे ताकि यह आमजन के लिए मनोरंजन और स्वास्थ्य का केंद्र बन सके। इस प्रस्ताव पर परिषद के सभी सदस्यों ने एक स्वर में सहमति व्यक्त की।

वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता

बैठक में प्री-बजट इन काउंसिल की बैठक दिनांक 11.06.2026 में पारित निर्णयों का अनुमोदन भी किया गया। अंत में अध्यक्ष ने सभी पार्षदों से आग्रह किया कि वे अपने वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता से चिन्हित कर समाधान के लिए प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करें, क्योंकि सच्चा विकास तभी संभव है जब शासन और जनता मिलकर कदम से कदम मिलाकर चलें।

बैठक में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, सभापति ज्योति रिंकू चंद्राकर, जय देवांगन, जितेंद्र देवनारायण ध्रुव, बबलू सूरज नायक, गुलशन साहू, पार्षद सुनैना पप्पू ठाकुर, राहुल आवड़े, सीता तोडेकर, मुश्ताक खान विक्की, जरीना हफीज कुरैशी, माखन पटेल, कल्पना सूर्यवंशी, हरबंश ढिल्लो नानू भाई, नीरज चंद्राकर, माधुरी धनीराम यदु, जसप्रीत प्रीति बादल मक्कड़, बड़े मुन्ना देवार, चंद्रशेखर बेलदार, पवन पटेल, भाऊराम साहू, पीयूष अमृत साहू, शुभ्रा मनीष शर्मा, धनेश्वरी सोनाधार सोनवानी, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र जैन, विधायक प्रतिनिधि हफीज कुरैशी, एल्डर में हनीश बग्गा सहित विभागीय अधिकारी जल प्रभारी दुर्गेश कुंजेकार, पेंशन प्रभारी जितेंद्र मोहंती, वाहन प्रभारी सुरेश तिवारी, मिशन क्लीन सिटी प्रभारी नवसाद बख्श, लेखापाल करण सिंह, राजस्व प्रभारी गुमान सिंह, ईई हेमंत पिस्दा, अभियंता शर्मा, सीताराम तेलक आदि उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
क्रिकेट
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें