Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CBI and LIC: अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ 2,684 करोड़ के एलआईसी फ्रॉड मामले में नया केस दर्ज Balod Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस पलटी, एक युवक की मौत 20 से ज्यादा घायल Raigarh Crime Case: युवती को बंधक बनाने का आरोप, फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rain Accident: तेज बहाव में नाले में बही कार, ओडिशा के एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत Mahasamund News: सिरपुर शासकीय स्कूल में वित्तीय अनियमितता का मामला, जांच रिपोर्ट के बाद दो अधिकारी निलंबित CG Junior Doctor Strike: आश्वासन के बाद भी आदेश नहीं हुआ जारी, 21 सितंबर से OPD बहिष्कार का ऐलान CBI and LIC: अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ 2,684 करोड़ के एलआईसी फ्रॉड मामले में नया केस दर्ज Balod Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस पलटी, एक युवक की मौत 20 से ज्यादा घायल Raigarh Crime Case: युवती को बंधक बनाने का आरोप, फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rain Accident: तेज बहाव में नाले में बही कार, ओडिशा के एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत Mahasamund News: सिरपुर शासकीय स्कूल में वित्तीय अनियमितता का मामला, जांच रिपोर्ट के बाद दो अधिकारी निलंबित CG Junior Doctor Strike: आश्वासन के बाद भी आदेश नहीं हुआ जारी, 21 सितंबर से OPD बहिष्कार का ऐलान
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Parasia Car Accident: अनियंत्रित कार की टक्कर से,…
Parasia car accident scene (Image Source: Keertiman Media)
Parasia car accident scene (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Parasia Car Accident: अनियंत्रित कार की टक्कर से, 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, हादसे में बच्चे समेत चार घायल

Parasia Car Accident: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी। हादसे में 65 वर्षीय हबीब खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मकान की दीवार ढह गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रकाशित: 19 Sep 2026, 11:26 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Parasia Car Accident: तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर मकान में घुसने से दर्दनाक हादसा हो गया। BMS ऑफिस के सामने हुए इस हादसे में कार सवार 65 वर्षीय बुजुर्ग हबीब खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।  जानकारी के मुताबिक, कार तेज गति से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कार सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान की दीवार का एक हिस्सा ढह गया। 
हादसे के समय घर में मौजूद लोग भी इसकी चपेट में आ गए। टक्कर के बाद कार के दोनों एयरबैग खुल गए, जिससे वाहन में बैठे कुछ लोगों को बचाव मिला। हालांकि, हादसे की गंभीरता के कारण कई लोग घायल हो गए। 

गमी कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार 

बताया जा रहा है कि कार सवार परिवार एक गमी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे वापस लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने एक बुजुर्ग दंपती को लिफ्ट दे दी थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। 
दुर्घटना में हबीब खान की मौत हो गई, जबकि कार में मौजूद अन्य यात्रियों और मकान में रहने वाले लोगों को चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। 

पुलिस ने शुरू की जांच 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें