Monday, 19 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Obscene Video Case: नहाते समय लड़कियों के वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजे, रायपुर में 2 युवक गिरफ्तार Jashpur News: सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, जशपुर में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र पोस्ट करने वाला शिक्षक गिरफ्तार Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Obscene Video Case: नहाते समय लड़कियों के वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजे, रायपुर में 2 युवक गिरफ्तार Jashpur News: सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, जशपुर में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र पोस्ट करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › गरियाबंद › पार्किंग विवाद : दुर्ग से आए युवकों और ग्रामीणों …
चिंगरापगार में हंगामे की तस्वीर
चिंगरापगार में हंगामे की तस्वीर
गरियाबंद

पार्किंग विवाद : दुर्ग से आए युवकों और ग्रामीणों में मारपीट, पुलिस ने 5 को हिरासत में लिया

गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध चिंगरापगार जलप्रपात में पार्किंग और प्रवेश को लेकर विवाद हो गया। दुर्ग से आए युवकों और स्थानीय समिति के सदस्यों के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच युवकों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए नजर आ रहा है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Jul 2026, 12:23 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 05:19 PM
गरियाबंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चिंगरापगार जलप्रपात में पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। दुर्ग से आए कुछ युवकों और स्थानीय समिति के सदस्यों के बीच कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान कुछ युवक पुलिसकर्मियों से भी बहस करने लगे। बाद में गुस्साए ग्रामीणों ने युवकों के एक वाहन में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मौके से एक वाहन को जब्त कर उसमें सवार पांच युवकों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रवेश समय खत्म होने के बाद अंदर जाने को लेकर विवाद

जानकारी के मुताबिक, युवक 2 से 3 चारपहिया वाहनों में सवार होकर चिंगरापगार पहुंचे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन स्थल पर दोपहर 3 बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिया जाता है। इसके बावजूद युवक अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी बात को लेकर स्थानीय समिति के सदस्यों और युवकों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो बाद में मारपीट तक पहुंच गया।

चिंगरापगार जलप्रपात में पार्किंग विवाद

नशे की हालत में होने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विवाद में शामिल कुछ युवक नशे की हालत में थे और वे स्थानीय लोगों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि युवकों ने राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए उन्हें डराने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

भाजपा कार्यकर्ता होने का दावा करते दिखा युवक

विवाद से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में युवक कहते हुए दिखाई दे रहा है कि, “हम लोग भाजपा के कार्यकर्ता हैं, डरते नहीं हैं।” वीडियो सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

पुलिस जांच में जुटी, आगे की कार्रवाई जारी

फिलहाल पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और वीडियो समेत अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें