Tuesday, 23 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
रेस्क्यू ऑपरेशन : ग्रामीण के घर में घुसे तेंदुए को बेहोश कर निकाला गया चंदा चोरी मामला : SIT ने सौंपी रिपोर्ट, 200 करोड़ के घपले की आशंका, किसी को नहीं मिली क्लीन चिट लोहागढ़ किला मर्डर मिस्ट्री : मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी केतन की हत्या की साजिश, 350 फीट गहरी खाई में दिया था धक्का हमला : कॉलेज के पास युवक का गला रेतने की कोशिश, हालत गंभीर बेनकाब हुए हत्यारे : पुलिस ने सुलझाया सनसनीखेज मर्डर केस गिरावट : महंगे सोना-चांदी हुए सस्ते, बाजार में खरीदारी की उम्मीद बढ़ी रेस्क्यू ऑपरेशन : ग्रामीण के घर में घुसे तेंदुए को बेहोश कर निकाला गया चंदा चोरी मामला : SIT ने सौंपी रिपोर्ट, 200 करोड़ के घपले की आशंका, किसी को नहीं मिली क्लीन चिट लोहागढ़ किला मर्डर मिस्ट्री : मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी केतन की हत्या की साजिश, 350 फीट गहरी खाई में दिया था धक्का हमला : कॉलेज के पास युवक का गला रेतने की कोशिश, हालत गंभीर बेनकाब हुए हत्यारे : पुलिस ने सुलझाया सनसनीखेज मर्डर केस गिरावट : महंगे सोना-चांदी हुए सस्ते, बाजार में खरीदारी की उम्मीद बढ़ी
W 𝕏 f
होम भारत फार्मा सिटी में आग का कहर : फैक्ट्री में लगी भीषण…
फैक्ट्री में लगी आग
फैक्ट्री में लगी आग
भारत

फार्मा सिटी में आग का कहर : फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 मजदूरों की मौत

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले स्थित पारवाड़ा फार्मा सिटी में मंगलवार को दक्षिण एनर्जी कंपनी में भीषण आग लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई। आग लगते ही फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विशेष संवाददाता
23 Jun 2026, 12:25 PM
विशाखापट्टनम/अनकापल्ली
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले स्थित पारवाड़ा फार्मा सिटी में मंगलवार को बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। दक्षिण एनर्जी कंपनी में अचानक भीषण आग लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। 
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। तीन Fire Brigade वाहनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में कुछ अन्य कर्मचारियों के भी प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है, हालांकि प्रशासन ने अभी विस्तृत आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

आग के कारणों की जांच शुरू

फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या औद्योगिक प्रक्रिया के दौरान किसी चूक की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और संबंधित विभागों की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फैक्ट्री परिसर को सुरक्षा कारणों से घेर लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों से घटना की पूरी रिपोर्ट तलब की है। साथ ही घायल कर्मचारियों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे के कारणों की गंभीरता से जांच की जाएगी और यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें