Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर भीषण गर्मी : ग्रामीणों के लिए राहत बनी पीएचई टीम,…
भीषण गर्मी में गांव में हैंडपंप सुधारते पीएचई कर्मचारी
भीषण गर्मी में गांव में हैंडपंप सुधारते पीएचई कर्मचारी
रायपुर

भीषण गर्मी : ग्रामीणों के लिए राहत बनी पीएचई टीम, गांव-गांव पहुंचा रहा स्वच्छ पेयजल

जल संकट के बीच लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय है। विभाग द्वारा खराब हैंडपंपों और पाइपलाइन समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत दूरस्थ गांवों तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के साथ-साथ ग्रामीणों को जल संरक्षण और जनभागीदारी के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 25 May 2026, 06:17 PM · अपडेट: 27 May 2026, 03:12 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी, उमस और जल संकट के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। भीषण गर्मी के इस दौर में ग्रामीणों को स्वच्छ और नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभाग की टीम दिन-रात मैदान में जुटी हुई है।

खराब हैंडपंप और पाइपलाइन समस्याओं का तत्काल निराकरण

राज्य शासन द्वारा विभाग के सभी तकनीकी कर्मचारियों और हैंडपंप मैकेनिकों को निर्देश दिए गए हैं कि खराब हैंडपंपों, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल व्यवस्था में आने वाली किसी भी बाधा का तुरंत समाधान किया जाए। विभागीय टीमें गांव-गांव पहुंचकर खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत कर रही हैं, ताकि ग्रामीणों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर हो रही लगातार मॉनिटरिंग

उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव के निर्देश पर विभागीय अधिकारी लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। अधिकारी पेयजल योजनाओं की जमीनी स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे हर ग्रामीण परिवार तक शुद्ध और सुरक्षित पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक

पेयजल आपूर्ति के साथ-साथ विभाग द्वारा जल संरक्षण को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि आवश्यकता न होने पर नल की टोटी बंद रखें, पानी का दुरुपयोग न करें और जल बचाने की आदत अपनाएं। विभाग यह संदेश भी दे रहा है कि पानी केवल वर्तमान की जरूरत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है, इसलिए इसका संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

ग्राम समितियों की भागीदारी पर दिया जा रहा जोर

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम गांवों के भ्रमण के दौरान ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों के सदस्यों के साथ बैठक कर रही है। इन बैठकों में योजनाओं के बेहतर संचालन और रखरखाव में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। ग्रामीणों को जल कर संग्रहण के महत्व के बारे में भी बताया जा रहा है, ताकि पेयजल योजनाओं का संचालन लंबे समय तक सुचारू रूप से जारी रह सके।

सोख्ता गड्ढों के निर्माण से बढ़ेगा जल संरक्षण

विभाग द्वारा प्रत्येक घर के नल कनेक्शन के पास सोख्ता गड्ढा बनाने के लिए भी ग्रामीणों को प्रेरित किया जा रहा है। इससे पानी का संरक्षण होने के साथ-साथ गांवों में स्वच्छता व्यवस्था भी बेहतर होगी। विभाग का मानना है कि जनसहयोग और जागरूकता के माध्यम से ही जल संकट से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें