Tuesday, 29 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur Murder Case: मां-बेटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को 10 साल की सजा, कोर्ट से निकला तो मुस्कुराकर बोला- स्माइली वाला फोटो दिखाइएगा Road Accident: तेज रफ्तार कार मोबाइल शोरूम में घुसी, कांच का दरवाजा टूटा Raipur Crime News: होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस Road Accident: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 14 घायल, सोयाबीन कटाई से लौट रहे थे सभी मजदूर Durg Drowning Case: नहाने गए युवक की डूबने से मौत, SDRF की टीम ने बाहर निकाला शव Raigarh Gang Rape Case: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म के चर्चित मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 2 दोषियों को उम्रकैद, 4 को 20-20 साल की सजा Surajpur Murder Case: मां-बेटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को 10 साल की सजा, कोर्ट से निकला तो मुस्कुराकर बोला- स्माइली वाला फोटो दिखाइएगा Road Accident: तेज रफ्तार कार मोबाइल शोरूम में घुसी, कांच का दरवाजा टूटा Raipur Crime News: होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस Road Accident: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 14 घायल, सोयाबीन कटाई से लौट रहे थे सभी मजदूर Durg Drowning Case: नहाने गए युवक की डूबने से मौत, SDRF की टीम ने बाहर निकाला शव Raigarh Gang Rape Case: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म के चर्चित मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 2 दोषियों को उम्रकैद, 4 को 20-20 साल की सजा
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Road Accident: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 14 घायल…
Dhar pickup accident injures 14 laborers(Image Source: social media)
Dhar pickup accident injures 14 laborers(Image Source: social media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Road Accident: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 14 घायल, सोयाबीन कटाई से लौट रहे थे सभी मजदूर

Road Accident: धार जिले के नालछा क्षेत्र में मजदूरों से भरी पिकअप और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार 14 मजदूर घायल हुए, जिनमें एक को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया।

क
प्रकाशित: 29 Sep 2026, 12:33 PM · अपडेट: 29 Sep 2026, 12:34 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
धार
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Road Accident: सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है, धार जिले में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई, जहां मजदूरों से भरी पिकअप और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार 14 मजदूर घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वाहन सड़क पर पलट गया। घटना नालछा थाना क्षेत्र के कागदीपुरा फाटे के पास हुई, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

सोयाबीन कटाई के बाद गांव लौट रहे थे मजदूर

जानकारी के मुताबिक, 30 से ज्यादा मजदूर सुबह पिकअप वाहन से ग्राम जामली में सोयाबीन की फसल कटाई के लिए गए थे, दिनभर काम करने के बाद शाम को सभी मजदूर अपने गांव वापस लौट रहे थे, रास्ते में अलग-अलग गांवों के मजदूरों को उतारते हुए पिकअप आगे बढ़ रही थी। 
हादसे के समय पिकअप में चालक सहित करीब 17 लोग सवार थे। इनमें किशोर और किशोरियां भी शामिल थे, कागदीपुरा फाटे के पास नालछा की ओर से आ रही कार से पिकअप की तेज टक्कर हो गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

9 घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया

दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को नालछा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद 9 घायलों को धार जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं कुछ घायलों का इलाज नालछा में ही जारी है, एक मजदूर की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है, कुछ घायलों को धार जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

कार सवार घायल, जांच शुरू

नालछा थाना प्रभारी प्रह्लाद डिंडोरी के अनुसार, हादसे में कार सवार चार लोगों को भी चोटें आई हैं। सभी घायल अपने स्तर पर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें